Ro no D15139/23

करेलीबड़ी ग्राम में 4 विभिन्न निर्माण के लिए चिन्हांकित भूमि का कलेक्टर ने किया निरीक्षण 

कलेक्टर ने कहा – सभी नियमों का पालन कर शीघ्र प्रारंभ हों निर्माण कार्य

धमतरी । जिले के विकास कार्यों को गति देने हेतु कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज मगरलोड तहसील के करेलीबड़ी ग्राम में विभिन्न परियोजनाओं के लिए चिन्हांकित भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों से कहा कि सभी प्रस्तावित कार्यों की स्वीकृत शर्तों और नियमों का पालन करते हुए समयबद्ध ढंग से निर्माण कार्य प्रारंभ किए जाएँ।

करेलीबड़ी ग्राम निरीक्षण के दौरान जिन निर्माण कार्यों के लिए भूमि चिन्हित और स्वीकृत है, उनका विवरण इस प्रकार है –

1. औद्योगिक पार्क निर्माण हेतु

2. नया गार्डन एवं ओपन जिम निर्माण हेतु

3. व्यावसायिक परिसर निर्माण हेतु

4. विश्राम गृह निर्माण हेतु

कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि इन सबके बन जाने से करेलीबड़ी के साथ धमतरी जिले की तस्वीर बदलेगी और स्थानीय नागरिकों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से अनेक लाभ प्राप्त होंगे। उन्होंने औद्योगिक पार्क के संबंध में कहा कि यह क्षेत्र के युवाओं को रोजगार और व्यवसायिक अवसर प्रदान करेगा। गार्डन एवं ओपन जिम के निर्माण से आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने में मदद मिलेगी, वहीं व्यावसायिक परिसर व्यापारिक गतिविधियों को नया आयाम देगा। विश्राम गृह के निर्माण से न केवल स्थानीय लोगों को सुविधा होगी, बल्कि जिले में आगंतुकों और पर्यटकों को भी बेहतर ठहराव की व्यवस्था मिल सकेगी।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि चिन्हांकित भूमि पर कार्य प्रारंभ करने से पूर्व सभी प्रक्रियाएँ पूर्ण कर ली जाएँ, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि “सभी कार्य पारदर्शी ढंग से हों और गुणवत्ता में किसी प्रकार का समझौता न किया जाए। विकास कार्य तभी सार्थक होंगे, जब वे जनता को वास्तविक सुविधा और लाभ पहुँचा सकें।

उन्होंने यह भी आशा व्यक्त की कि इन निर्माण कार्यों से न केवल बुनियादी ढाँचे का विस्तार होगा, बल्कि जिले की आर्थिक एवं सामाजिक प्रगति में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। इस मौके पर एसडीएम नभ सिंह कोसरे सहित लोक निर्माण, जनपद और जिला पंचायत के अधिकारी मौजूद थे।

धमतरी जिले में लगातार हो रहे विकास कार्यों से यह स्पष्ट है कि शासन और प्रशासन नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए संकल्पबद्ध है। करेलीबड़ी में प्रस्तावित यह कदम उसी दिशा में एक ठोस पहल है।

  • Related Posts

    आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार

      प्रमुख सचिव  सोनमणि बोरा के मार्गदर्शन में ‘प्रोजेक्ट संकल्प-2026’ का राज्यव्यापी क्रियान्वयन रायपुर, 21 फरवरी 2026/आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव  सोनमणि बोरा के मार्गदर्शन…

    Read more

    विशेष गहन पुनरीक्षण अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 अंतर्गत जिले में निर्वाचन नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

      राजनांदगांव 21 फरवरी 2026। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार विशेष गहन पुनरीक्षण अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर राजनांदगांव जिले में निर्वाचन नामावलियों का विशेष…

    Read more

    NATIONAL

    दिल्ली में हाई अलर्ट जारी, मंदिरों को निशाना बना सकते हैं आतंकी

    दिल्ली में हाई अलर्ट जारी, मंदिरों को निशाना बना सकते हैं आतंकी

    राज्यसभा चुनाव में पांचवीं सीट पर घमासान, बिहार के छोटे दल और निर्दलीय बन सकते हैं किंगमेकर

    राज्यसभा चुनाव में पांचवीं सीट पर घमासान, बिहार के छोटे दल और निर्दलीय बन सकते हैं किंगमेकर

    धुरंधर के खिलाफ एफआईआर, पूर्व डीएम द्वारा हिन्दु धर्म को अपशब्द, छिपाई संपत्ति-छिनी विधायकी,42 विधायकों पर तलवार,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    धुरंधर के खिलाफ एफआईआर, पूर्व डीएम द्वारा हिन्दु धर्म को अपशब्द, छिपाई संपत्ति-छिनी विधायकी,42 विधायकों पर तलवार,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    जेपीएससी सिविल सेवा संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा अभ्यर्थियों को राहत, फॉर्म भरने की मिली छूट

    जेपीएससी सिविल सेवा संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा अभ्यर्थियों को राहत, फॉर्म भरने की मिली छूट

    सुल्तानपुर की अदालत में पेश हुए राहुल गांधी, अमित शाह से जुड़ा है मामला

    सुल्तानपुर की अदालत में पेश हुए राहुल गांधी, अमित शाह से जुड़ा है मामला

    Pax Silica क्या है, जिसमें अमेरिका के साथ शामिल हुआ भारत? AI सप्लाई चेन से जुड़ा है मामला

    Pax Silica क्या है, जिसमें अमेरिका के साथ शामिल हुआ भारत? AI सप्लाई चेन से जुड़ा है मामला