Ro no D15139/23

कुकरैल में नवनिर्मित तहसील भवन का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, मूलभूत सुविधाएं शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

धमतरी, 27 फरवरी 2026/जिले के कुकरैल में नव निर्मित तहसील कार्यालय भवन का आज कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने तहसील से लाभान्वित होने वाले गांवों की विस्तृत जानकारी अधिकारियों से ली तथा नागरिकों को बेहतर और सुगम राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
कलेक्टर ने भवन में शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश देते हुए विशेष रूप से विद्युतीकरण, बाउंड्रीवाल निर्माण एवं पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सभी आवश्यक कार्य समय-सीमा में पूर्ण कर भवन को जल्द से जल्द हैंडओवर किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को तहसील कार्यालय की सुविधाएं शीघ्र मिल सकें।
उन्होंने कहा कि नवीन तहसील कार्यालय शुरू होने से ग्रामीणों को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए दूरस्थ स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा और समय व संसाधनों की बचत होगी।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री गजेंद्र सिंह ठाकुर, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग श्री राठौर, एसडीएम नगरी श्री मनोज मरकाम, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री विमल साहू, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती जगरानी एक्का सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सरगुजा ओलंपिक 2026ः दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    समापन समारोह में बाईचुंग भूटिया होंगे शामिल अम्बिकापुर 22 मार्च 2026/  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर आयोजित तीन दिवसीय संभाग स्तरीय ’सरगुजा ओलंपिक’ के दूसरे दिन खेल मैदानों…

    Read more

    संजय वन वाटिका में आवारा कुत्तों का हमलाः 15 हिरणों की मौत, लापरवाही पर कर्मचारियों को किया गया निलंबित

    अम्बिकापुर 22 मार्च 2026(IMNB NEWS AGENCY) सरगुजा वनमण्डल अंबिकापुर अंतर्गत संचालित संजय वन वाटिका (वन प्रबंधन समिति शंकरघाट) में 21 मार्च 2026 की रात्रि लगभग 3ः00 से 3ः30 बजे के…

    Read more

    NATIONAL

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत