Ro no D15139/23

कलेक्टर ने जिले के विभिन्न कंट्रोल रूम एवं मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने महिलाओं एवं युवा मतदाताओं से बातचीत कर किया प्रोत्साहित
राजनांदगांव 11 फरवरी 2025। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल ने आज नगरीय निकाय निर्वाचन के अंतर्गत नगर पालिक निगम राजनांदगांव क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कंट्रोल रूम, म्युनिसिपल स्कूल, मोतीपुर स्कूल, बजरंगपुर नवागांव स्कूल स्थित मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने मतदान केन्द्रों के पीठासीन अधिकारियों से मतदान प्रतिशत के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने पीठासीन अधिकारियों को छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए सभी आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने कहा। मतदान केन्द्र में पेयजल एवं छांव सहित अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मतदान केन्द्रों में मतदान करने के लिए लाईन में लगी महिलाओं एवं युवाओं से बात की। उन्होंने महिलाओं और युवाओं को मतदान कर मजबूत लोकतंत्र बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने बताया कि नगरीय निकाय निर्वाचन ईव्हीएम के माध्यम से निर्वाचन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य शुरू होने के पहले मॉकपोल किया गया। इसके बाद मतदान की प्रक्रिया शुरू की गई। उन्होंने कहा कि जिले के सभी नगरीय निकाय क्षेत्र के मतदान केन्द्रों में मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। मतदान केन्द्रों में मतदाताओं में बहुत उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों के सभी मतदान केन्द्रों में बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है। मतदान केन्द्रों में सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, छांव सहित सभी आवश्यक व्यवस्था की गई है।

  • Related Posts

    पीएम-राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

    राजनांदगांव 23 मार्च 2026। पीएम-राहत (प्रधानमंत्री रोड एक्सीडेंट विक्टिम हॉस्पिटलाइजेसन एण्ड एस्योरड ट्रीटमेंट) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सभाकक्ष में जिला स्तरीय…

    Read more

    जिला स्तरीय सतर्कता एवं मानिटरिंग समिति की बैठक 30 मार्च को

    राजनांदगांव 23 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में 30 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे जिला कार्यालय के अपर कलेक्टर कक्ष क्रमांक 30 में अनुसूचित जाति…

    Read more

    NATIONAL

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?