Ro no D15139/23

बोर्ड परीक्षा 2026 की सुदृढ़ तैयारी हेतु कलेक्टर ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद

तनावमुक्त होकर अध्ययन करने के महत्वपूर्ण गुर बताए

धमतरी, 7 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 2026 में जिले के विद्यार्थियों के बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने आज धमतरी जिले के सरकारी हाई स्कूल के कक्षा 10वीं एवं 12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा संवाद स्थापित किया। इस संवाद कार्यक्रम में जिले के 168 हाई स्कूल शालाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने विद्यार्थियों को परीक्षा की प्रभावी तैयारी, समय प्रबंधन, उत्तर लेखन की सही शैली तथा तनावमुक्त होकर अध्ययन करने के महत्वपूर्ण गुर बताए। उन्होंने कहा कि योजनाबद्ध अध्ययन, नियमित अभ्यास एवं आत्मविश्वास के साथ की गई तैयारी से परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की जा सकती है।
कलेक्टर ने विद्यार्थियों को परीक्षा से संबंधित अपनी शंकाएं एवं कठिनाइयां खुलकर रखने के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उन्होंने सरल, व्यावहारिक एवं प्रेरणादायक समाधान प्रस्तुत किया। उन्होंने विशेष रूप से मॉडल उत्तर लेखन की विधि समझाते हुए बताया कि किस प्रकार उत्तरों को क्रमबद्ध, स्पष्ट एवं बिंदुवार लिखकर अधिकतम अंक अर्जित किए जा सकते हैं।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री मिश्रा ने शिक्षकों को निर्देशित किया कि वे विगत 15 वर्षों के बोर्ड प्रश्नपत्रों के आधार पर विद्यार्थियों को निरंतर अभ्यास कराएं, जिससे परीक्षा पैटर्न की बेहतर समझ विकसित हो सके। उन्होंने कहा कि शिक्षक एवं विद्यार्थी का संयुक्त प्रयास ही जिले को बेहतर परिणाम की ओर ले जाएगा।
कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक संचालक शिक्षा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, संकुल प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में कलेक्टर श्री मिश्रा द्वारा बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों — समीर साहू, समीर चंद्रवंशी, सौरभ कुमार, कु. रश्मि नामदेव, कु. पुष्पशी यादव एवं शुभम साहू — को सम्मानित किया गया। उन्होंने इन विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं तथा अन्य विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रेरित किया।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन से किसानों को मिल रहा संबल उन्नत मक्का बीज और कृषि आदानों से शुभम दुबे की फसल उत्पादन एवं आय में होगी वृद्धि

      अम्बिकापुर 11 अगस्त 2026/    किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने तथा मोटे अनाजों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता मेें शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्व्यन हेतु जिला टॉस्क फोर्स की बैठक संपन्न

    राजनांदगांव 11 अगस्त 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला टॉस्क फोर्स…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल