Ro no D15139/23

ग्राम पंचायतों में पलायन पंजी का करें संधारण- कलेक्टर

रोजगार एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने शासकीय योजनाओं से हितग्राहियों लाभान्वित करने कलेक्टर ने दिए निर्देश
कलेक्टर ने विभिन्न विभागों की ली समीक्षा बैठक

जशपुरनगर 08 सितंबर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में सोमवार को विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ने श्रम विभाग के अधिकारियों की समीक्षा करते हुए पलायन पर प्रभावी नियंत्रण बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा, जिसके तहत काम के लिए बाहर जाने वालों की पूर्ण जानकारी संकलित कर उनके कल्याण के लिए योजना निर्माण के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने ग्राम पंचायतों में पलायन पंजी नियमित रूप से संधारित करने को कहा, ताकि किसी भी व्यक्ति को बाहर के राज्य में यदि कोई समस्या हो तो उन्हें त्वरित राहत उपलब्ध कराई जा सके और बंधुआ मजदूरी जैसी परिस्थिति से लोगों को बचाया जा सके। पंजी में श्रमिक का नाम, दूरभाष नं., गंतव्य पूर्ण पता, नियोक्ता की जानकारी दर्ज अवश्य करवाने को कहा।
उन्होंने लीड बैंक मैनेजर को जिले में वित्तीय समावेशन को तीव्र गति से संचालित करते हुए प्रत्येक ग्राम के शत प्रतिशत लोगों को बैंकिंग सेवाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नए बैंकों की शाखाओं को खोलने के लिए ऐसे ग्राम जहां आस पास बैंक नहीं है उन्हें चिन्हित करने को कहा। उन्होंने एटीएम, ग्राहक सेवा केंद्र की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने जिले में रोजगार एवं स्वरोजगार को बढ़ाने के लिए शासन की हितग्राहीमूलक योजना  जैसे मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना आदि का युवाओं को लाभ देने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने पशुपालकों एवं मत्स्यपालकों को केसीसी द्वारा अल्पकालीन ऋण प्राप्त करने में आ रही समस्याओं का निराकरण कर अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने खनिज विभाग के अधिकारियों को खदान नियमों के उल्लंघन की नियमित जांच कर उल्लंघन पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने रेत खदानों से अवैध तरीके से रेत निकालने वालों पर कार्रवाई करने एवं अवैध परिवहन रोकने को कहा। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को शासकीय भूमि से बेजा कब्जा हटाने, नगरीय निकायों के कृष्ण कुंज, मधुबन वाटिका एवं नर्सरी की सफाई करवाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही वन विभाग के अधिकारियों को पर्यटन के विकास के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा घोषणा किये गए कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कराने को कहा। कलेक्टर ने जिले के वन धन केंद्रों एवं बहुउद्देश्यीय केंद्रों में आजीविका गतिविधियों को बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने दूरस्थ वन ग्रामीण में सड़क निर्माण के लिए पीएमजीएसवाई के साथ मिलकर कार्य करने को कहा।
उद्योग विभाग के अधिकारियों को जिले में उद्योगों का रजिस्ट्रेशन करने एवं जिले में स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए  कम्पनी स्थापना, उसके लिए आवश्यक अनुज्ञप्तियों, जीएसटी रजिस्ट्रेशन, कम्पनी रजिस्ट्रेशन आदि की जानकारी युवाओं को कॉलेजों एवं कार्यालय में कार्यशाला आयोजित कर प्रदान करते हुए उन्हें प्रोत्साहित करने को कहा। इसके लिए चार्टेड अकॉन्टेन्ट, टैक्स कंसल्टेंट, जीएसटी कंसल्टेंट एवं विषय विशेषज्ञों द्वारा निःशुल्क परामर्श की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
उन्होंने युवाओं को व्यावहारिक विषयों में ट्रेनिंग देने के लिए कौशल विकास विभाग को निर्देश दिए। इसमें योग प्रशिक्षक, लैब टेक्नीशियन आदि कोर्स को भी शामिल करने के सुझाव दिए। युवाओं को एआई जैसे नवीन तकनीकों के ज्ञान के लिए वोकेशनल ट्रेनिंग प्रदान करने को कहा। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर अनिकेत अशोक, एसडीएम विश्वास राव मस्के सहित खनिज विभाग, श्रम विभाग, अंत्यावसायी निगम, वन विभाग, कौशल विभाग, लाइवलीहुड कॉलेज के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    स्तनपान और स्वस्थ आहार को बढ़ावा देकर सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बन सकता है मीडिया”विश्व स्तनपान सप्ताह के पूर्व यूनिसेफ ने आयोजित की मीडिया कार्यशाला

    रायपुर, 23 जुलाई, 2026/ मातृ एवं शिशु पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए यूनिसेफ ने रायपुर में “विश्व स्तनपान सप्ताह एवं स्वस्थ…

    Read more

    जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक स्थगित

      कोरबा, 23 जुलाई 2026/जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक, जो 24 जुलाई को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में श्रीमती ज्योत्सना महंत, सांसद, लोकसभा क्षेत्र कोरबा की अध्यक्षता में…

    Read more

    NATIONAL

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट