Ro no D15139/23

युक्तियुक्तकरण से दूर हुई शिक्षकों की कमी, छात्रों की पढ़ाई में आई निरंतरता

रायपुर, 8 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया से विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर की जा रही है। इस पहल से जहां अतिशेष शिक्षकों का समायोजन हुआ है, वहीं शाला विहीन और एकल शिक्षकीय शालाओं में पढ़ाई की निरंतरता सुनिश्चित हुई है।

महासमुंद जिले में भी निर्देशानुसार युक्तियुक्तकरण के तहत काउंसलिंग प्रक्रिया से कुल 703 शिक्षकों का समायोजन किया गया है। इसमें बसना विकासखंड से 126, सरायपाली से 152, पिथौरा से 139, महासमुंद से 211 और बागबाहरा से 75 शिक्षक शामिल हैं।

इस प्रक्रिया के तहत बसना विकासखंड के हाई स्कूल संतपाली में गणित विषय के शिक्षक की पदस्थापना की गई, वहीं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्गापाली को भौतिकी विषय के शिक्षक मिले। शिक्षकों की नियुक्ति से इन विद्यालयों में पढ़ाई सुचारू रूप से प्रारंभ हो गई है।

विद्यालयों में शिक्षकों की कमी पूरी होने पर विद्यार्थियों और अभिभावकों में हर्ष का माहौल है। उनका कहना है कि सरकार के इस निर्णय से बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होगा और वे अब नियमित रूप से विशेषज्ञ शिक्षकों के मार्गदर्शन में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।

  • Related Posts

    काउंसलिंग प्रक्रिया अपरिहार्य कारणों से निरस्त

    राजनांदगांव 24 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 14 जुलाई 2026 को सभी जिलों में…

    Read more

    आकस्मिक निरीक्षण में शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष जोर

    बोर्ड परीक्षा परिणाम, बुनियादी अधिगम और विद्यालय संचालन की हुई समीक्षा, आवश्यक सुधार के दिए निर्देश   धमतरी, 24 जुलाई 2026/ जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार तथा विद्यार्थियों…

    Read more

    NATIONAL

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें