Ro no D15139/23

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश’

कोरबा 23 फरवरी 2026/  कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में  दूरस्थ ग्रामीण अंचलों एवं शहरी क्षेत्रों से अपनी समस्याओं के समाधान की के लिए पहुंचे नागरिकों की आवेदनों को गम्भीरता से सुना।
कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदक की समस्या को सवेंदनशीलता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय पर पहुंचे, यह प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
खम्हरिया सहित अन्य पंचायतो में खाद्यान्न वितरण में आ रही परेशानियों को लेकर पहुंचे ग्रामीणों को राहत पहुंचाते हुए कलेक्टर ने जिला खाद्य अधिकारी को संबंधित पंचायतों में स्वयं जाकर शिकायतों की जांच करने तथा पात्र हितग्राहियों को शीघ्र राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली सुचारु रूप से संचालित हो और किसी भी पात्र परिवार को खाद्यान्न से वंचित न रहना पड़े।
जनदर्शन में  खाद्यान्न वितरण, फौती नामांतरण, सीमांकन, पीएम आवास, रोजगार, मुआवजा, पेंशन, नए आंगनबाड़ी भवन की मांग, दिव्यांगता कार्ड, ट्राई सायकिल एवं वनाधिकार पट्टा सहित कुल 119 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी आवेदनो का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिनेश नाग, अपर कलेक्टर  देवेंद्र पटेल,  ओंकार यादव सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    राष्ट्रपति भवन में गूंजेगी धमतरी के नगरी की मांदर की थाप”

    स्वतंत्रता दिवस पर सरईटोला के कलाकार देंगे गुट्टा मांदर नृत्य की प्रस्तुति, राष्ट्रीय मंच पर दिखेगी छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोकसंस्कृति धमतरी, 12 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला,…

    Read more

    नर सेवा ही नारायण सेवा है।* सीनियर सिटीजन समिति ने बांटे जूते-मोजे, कॉपियां और ‘मेरी पहली पुस्तक-पहाड़ा

    58 सदस्यों ने जुटाए 21 हजार रुपए; डीईओ बोले- समाजसेवी संस्था की पहल अनुकरणीय, एडीशनल एसपी ने भी बच्चों का बढ़ाया हौसला कवर्धा से करीब 12 किलोमीटर दूर मैकल पर्वत…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम