Ro no D15139/23

जनदर्शन में कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं कलेक्टर श्री दुदावत ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश एल.टी. केबल शिफ्टिंग में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, सब इंजीनियर को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश कुल 139 आवेदन हुए प्राप्त

 

कोरबा 18 मई, 2026/कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन आमजन की समस्याओं के त्वरित, संवेदनशील एवं प्रभावी निराकरण की दिशा में एक सार्थक जनहितकारी पहल के रूप में सम्पन्न हुआ। जिले के शहरी क्षेत्रों से लेकर दूरस्थ अंचलों तक से बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याएं, मांगें एवं सुझाव प्रशासन के समक्ष रखे। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने प्रत्येक आवेदक से आत्मीयता के साथ संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।  जनदर्शन   में कुल 139 आवेदन प्राप्त हुए।
जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। इस दौरान शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे संबंधी आवेदन पर कलेक्टर श्री दुदावत ने स्पष्ट कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण स्वीकार्य नहीं है तथा ऐसे मामलों में किसी प्रकार का संरक्षण प्रदान नहीं किया जा सकता। राशन एवं पीडीएस के माध्यम से चावल वितरण संबंधी आवेदन पर उन्होंने संबंधित प्रकरण खाद्य अधिकारी को प्रेषित करते हुए परीक्षण उपरांत शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
ग्राम पंचायत कुरुडीह निवासी श्री ओम पटेल ने प्रधानमंत्री आवास योजना की अंतिम किश्त एवं मनरेगा मजदूरी भुगतान से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया, जिस पर कलेक्टर ने संबंधित विभाग को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ग्राम अंजोरपाली निवासी श्री श्यामलाल प्रजापति द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत स्पीड ब्रेकर निर्माण की मांग किए जाने पर कलेक्टर ने संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रकरण प्रेषित किया। वहीं वनाधिकार पट्टा से संबंधित आवेदन सहायक आयुक्त को प्रेषित करते हुए परीक्षण उपरांत निराकरण के निर्देश दिए गए।
राताखार से पहुंची जानकी केवट ने वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया, जिस पर कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग को त्वरित निराकरण कर पात्रतानुसार लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए। ग्राम सराईपाली की पीला बाई सारथी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने की मांग रखी, जिस पर पात्रता परीक्षण कर नियमानुसार लाभान्वित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। महतारी वंदन योजना से जुड़े आवेदन महिला एवं बाल विकास विभाग को प्रेषित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि पोर्टल प्रारंभ होते ही पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
रामपुर आईटीआई निवासी श्री सुरेंद्र कुमार धुर्वे द्वारा पूर्व में प्रस्तुत एल.टी. केबल शिफ्टिंग संबंधी आवेदन पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सीएसईबी शहरी के संबंधित सब इंजीनियर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीं सर्वमंगला भू-विस्थापित सहकारी समिति के 15 मजदूरों के विगत छह माह से लंबित वेतन भुगतान संबंधी आवेदन पर श्रम विभाग को आवश्यक कार्रवाई कर नियमानुसार शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। भूमि रजिस्ट्री एवं नामांतरण में त्रुटि संबंधी प्राप्त आवेदन पर कलेक्टर ने प्रकरण को राजस्व विभाग को प्रेषित करते हुए संबंधित पटवारी से जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार सामुदायिक भवन पर अवैध कब्जे की शिकायत संबंधी आवेदन नगर निगम को प्रेषित करते हुए स्पष्ट कहा कि सामुदायिक भवन समाज की सार्वजनिक संपत्ति है, जिस पर किसी भी प्रकार का व्यक्तिगत कब्जा स्वीकार्य नहीं होगा।
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सभी प्रकरणों की गंभीरतापूर्वक समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को समय सीमा एवं तत्परता के साथ आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र कुमार पटेल, डिप्टी कलेक्टर श्री तुलाराम भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा रायपुर: विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु, परम पावन सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब सोमवार 10 अगस्त को…

    Read more

    बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस

    प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज जशपुरनगर 09 अगस्त 2026/ प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी…

    Read more

    NATIONAL

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास