Ro no D15139/23

कलेक्टर ने बस्तर मैराथन और ट्राइबल गेम्स की तैयारियों पर दिया जोर

समय-सीमा की बैठक में जनहितकारी योजनाओं की समीक्षा
19 मार्च को पुस्तक दान महाभियान में अधिकाधिक लोगों की हो सहभागिता

जगदलपुर, 16 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री आकाश छिकारा की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट के प्रेरणा कक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई, जिसमें बस्तर मैराथन, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के भव्य आयोजन को प्रमुखता देते हुए जिले के विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर ने शासन की मंशा के अनुरूप प्रशासनिक कसावट लाने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक सप्ताह एसडीएम अनिवार्य रूप से दो स्कूलों, दो आश्रम-छात्रावासों, पीडीएस दुकानों और आंगनबाड़ी केंद्रो का निरीक्षण करेंगे ताकि मैदानी स्तर पर व्यवस्थाओं को सुधारा जा सके। शिक्षा के क्षेत्र में पुस्तक दान महाभियान पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने कहा कि 19 मार्च को जिला एवं ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर पुस्तक दान महाभियान में अधिकाधिक लोंगों की सहभागिता हो। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और शिक्षक अनिवार्य रूप से पुस्तकें दान करें, क्योंकि किसी के लिए पुरानी पुस्तक, पढ़ने वाले के लिए वही पुस्तकें नई हो सकती है। उन्होंने स्कूलों के पास-आउट विद्यार्थियों को अधिक से अधिक संख्या में अग्निवीर भर्ती अभियान से जोड़ने कहा।

बैठक में कलेक्टर ने सुरक्षा बलों के शिविरों में भी रक्तदान शिविर आयोजित करने और आयुष्मान कार्ड की ब्लॉकिंग स्थिति में सुधार लाने को कहा। महिला एवं बाल विकास विभाग को पोषण ट्रैकर ऐप और प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के अंतर्गत 15 दिनों के भीतर नवजात बच्चों की जानकारी अपडेट करने तथा रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पदों पर भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश मिले। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने धान उठाव की स्थिति, खाद-बीज के भंडारण और पीएम किसान सम्मान निधि के तहत आधार सीडिंग व एग्रीस्टैक की प्रगति का संज्ञान लिया। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वामित्व योजना का क्रियान्वयन और संपूर्णता अभियान 2.0 की डाटा एंट्री समय पर पूर्ण होनी चाहिए।
कलेक्टर ने श्रमिकों को ट्रैक कर उनके राशन कार्ड बनवाने और पुनर्वासित नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने की बात कही। इसके अलावा बैठक में हिट एंड रन के प्रकरणों से संबंधित समिति और नशा मुक्ति अभियान की समीक्षा बैठक की गई। साथ-साथ अप्रैल माह के पांच प्राथमिकता वाले कार्यों का चयन कर जानकारी देने के निर्देश दिए गए। अंत में आधार शिविर लगाकर आधार अपडेट करवाने, स्कॉलरशिप परीक्षा के लिए बच्चों का अधिक से अधिक पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन, वन मंडलाधिकारी श्री उत्तम कुमार गुप्ता, अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल, श्री ऋषिकेश तिवारी, आयुक्त नगर निगम श्री प्रवीण वर्मा, सहायक कलेक्टर श्री विपिन दुबे सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय शहीदी दिवस पर गुरुद्वारा तेलीबांधा में आयोजित विशाल छबील एवं छायाचित्र प्रदर्शनी में हुए शामिल

      रायपुर 30 मई 2026/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के तेलीबांधा स्थित गुरुद्वारा परिसर में छत्तीसगढ़ सिक्ख…

    Read more

    पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पत्रकारिता ने राष्ट्र निर्माण और सामाजिक परिवर्तन में निभाई ऐतिहासिक भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    रायपुर 30 मई 2026/ पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी हैं, जो कठिन परिस्थितियों में भी निरंतर परिश्रम करते हुए सूचनाओं को जन-जन तक पहुंचाते हैं और समाज को सही दिशा…

    Read more

    NATIONAL

    दस की झालमुड़ी-एक की मेलोडी-विपक्ष का सूपड़ा साफ, कमाई का जरिया रिश्वतखोर, पैदा होेते हैं बाप-बच्चे नहीं,केजरीवाल का क्रंदन,

    दस की झालमुड़ी-एक की मेलोडी-विपक्ष का सूपड़ा साफ, कमाई का जरिया रिश्वतखोर, पैदा होेते हैं बाप-बच्चे नहीं,केजरीवाल का क्रंदन,

    सच कम, झूठ ज्यादा : ट्रंप के शांति समझौते वाले दावों पर ईरान का जवाब

    सच कम, झूठ ज्यादा : ट्रंप के शांति समझौते वाले दावों पर ईरान का जवाब

    बिहार में सुबह सुबह एनकाउंटर, गोपालगंज में 50 हजार के इनामी कुख्यात ‘आकाश’ के पैर में लगी गोली

    बिहार में सुबह सुबह एनकाउंटर, गोपालगंज में 50 हजार के इनामी कुख्यात ‘आकाश’ के पैर में लगी गोली

    जो खुद जायेंगे, उनपर नहीं करेंगे कार्रवाई’, घुसपैठियों की घर वापसी पर बोले अमित शाह

    जो खुद जायेंगे, उनपर नहीं करेंगे कार्रवाई’, घुसपैठियों की घर वापसी पर बोले अमित शाह

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी