Ro no D15139/23

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

नकिया पंचायत के पहाड़ी कोरवा को मिलेगा समय पर राशन, कलेक्टर के निर्देश
पीएम आवास की राशि त्रुटिवश अन्य खाते में जमा, कलेक्टर ने जांच हेतु किया निर्देशित
दुर्घटना की आशंका को देखते हुए कुकरीचोली में क्षतिग्रस्त विद्युत पोल की परीक्षण कर बदलने के निर्देश

जिला कार्यालय में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन  में कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने जिले के दूरस्थ वनांचल एवं शहरी क्षेत्रों से आए आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार एवं समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए।
आवेदकों ने एक एक कर अपने आवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया एवं अपनी समस्याएं बताई।  जनदर्शन में नकिया पंचायत के पहाड़ी कोरवा ग्रामीणों द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशन वितरण में लापरवाही की शिकायत प्रस्तुत की गई। कलेक्टर  दुदावत ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए खाद्य अधिकारी को तत्काल जांच कराने तथा दो दिवस के भीतर सभी हितग्राहियों को खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि  उचित मूल्य की राशन दुकानों से समय पर हितग्राहियों को खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित हो, खाद्य निरीक्षक फील्ड पर इसका मॉनिटरिंग करें,  साथ ही इस प्रकार की शिकायत पर त्वरित कार्रवाही करते हुए उपभोक्ताओं को समय पर खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित किया जाएं।
करतला तहसील के ग्राम भंवरखोल की निवासी भारती ने आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि उसके पिता श्याम लाल कंवर के नाम से स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास योजना  की राशि आवेदन के दौरान खाता क्रमांक की गलत प्रविष्टि के कारण किसी अन्य व्यक्ति के खाते में अंतरित हो गई है। आवेदिका द्वारा राशि वापस दिलाने का आग्रह किया गया। कलेक्टर  दुदावत ने प्रकरण के सम्बंध में  जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को तत्काल जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए हितग्राही को राशि वापस दिलाने के निर्देश दिए।
कुकरीचोली के ग्रामीण द्वारा गांव के  क्षतिग्रस्त विद्युत पोल को बदलवाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदन में बताया गया कि विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होने के कारण तार अत्यधिक झुक गया है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कलेक्टर  ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए तत्परता से कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों को स्थल निरीक्षण कर शीघ्र क्षतिग्रस्त विद्युत पोल को बदलने तथा सुरक्षित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार जनदर्शन में आज सीमांकन, बटांकन,  सड़क दुर्घटना में मृत्यु पर आर्थिक सहायता, आरबीसी 6-4 के तहत राहत राशि, प्रधानमंत्री आवास योजना, अवैध कब्जा हटवाने, मुआवजा भुगतान, अधिक बिजली बिल की जांच सहित विभिन्न विषयों से संबंधित 112 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने सभी प्रकरणों में संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित, पारदर्शी एवं संवेदनशीलता के साथ निराकरण करने के निर्देश देते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर  देवेंद्र पटेल,  सीईओ जिला पंचायत  दिनेश नाग, अपर कलेक्टर कटघोरा  ओंकार यादव,  शिक्षा, कृषि, खाद्य, समाज कल्याण, श्रम,  महिला बाल विकास, आदिवासी विकास सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 अगस्त को होगी स्वतंत्रता दौड़

    गांधी चौक मैदान से सुबह 8:30 बजे शुरू होगी दौड़, शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः गांधी चौक में होगा समापन   धमतरी, 12 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस…

    Read more

    बिहान से जुड़कर संज्योति चौहान बनीं बैंक सखी, ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाएं देकर हासिल की आत्मनिर्भरता

    *स्व-सहायता समूह से मिले ऋण से शुरू किया बैंक सखी का कार्य, हर माह 8 से 9 लाख रुपये का कर रहीं लेन-देन*   रायपुर, 12 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम