Ro no D15139/23

कलेक्टर की अध्यक्षता में श्रम, कौशल विकास व उद्योग विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा

प्रभावी कार्ययोजना से विभागीय योजनाओं में उपलब्धि बढ़ाने के दिए निर्देश
सतत परिणाम हासिल करने व प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार करने हेतु किया निर्देशित
पंजीकृत श्रमिकों व उनके बच्चों को प्राथमिकता से लाभांवित करने हेतु किया निर्देशित
कौशल विकास के तहत युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण उपलब्ध कराना प्रमुख लक्ष्यः- कलेक्टर
उद्योग विभाग अंतर्गत युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ने के दिए निर्देश

कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में श्रम विभाग,  कौशल विकास और उद्योग विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों से इस वर्ष की  कार्ययोजनाओं की जानकारी ली गई और लक्ष्य के अनुरूप विभागीय उपलब्धियों में वृद्धि के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कलेक्टर  दुदावत ने श्रम विभाग अंतर्गत नौनिहाल छात्रवृत्ति, मेधावी छात्र योजना, श्रमिक आवास योजना, अटल उत्कृष्ट योजना सहित अन्य योजनाओं की प्रगति का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पंजीकृत श्रमिकों और उनके बच्चों को प्राथमिकता के साथ लाभ पहुंचाया जाए। साथ ही, “श्रमेव जयते” पोर्टल पर सभी प्रविष्टियां समयबद्ध  तरीके से दर्ज करने के निर्देश दिए। लाईवलीहुड  कॉलेज अंतर्गत अंतर्गत कलेक्टर ने विश्वकर्मा योजना में चिन्हांकित हितग्राहियों को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ने के निर्देश  दिए गए। उन्होंने  युवाओं का सोलर पैनल इंस्टॉलेशन, कमर्शियल ड्राइवर, मोबाइल रिपेयरिंग, स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन जैसे रोजगारोन्मुखी कोर्स में प्रशिक्षण प्रदान कर कौशल उन्नयन पर विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही विभाग की इंडस्ट्रीज पार्टनर्स से समन्वय स्थापित कर उनकी आवश्यकता के अनुसार ट्रेड्स में युवाओं को प्रशिक्षित करने, आजीविका से जुड़े सतत एवं दीर्घकालिक परिणाम सुनिश्चित करने तथा प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने इस हेतु एक व्यवस्थित और दीर्घकालीन कार्ययोजना तैयार कर कार्य करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने उद्योग विभाग की योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने  नई औद्योगिक नीति के तहत अधिक से अधिक युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ने और स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ाना के निर्देश अधिकारियों को दिए।  साथ ही स्वरोजगार और  उद्यमिता योजनाओं के तहत लाभार्थियों को बैंक ऋण, सब्सिडी प्रदान करने में सहयोग प्रदान करने की बात कही। साथ ही उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय योजनाओं में युवाओं को विशेष प्रोत्साहन और मार्गदर्शन उपलब्ध कराकर उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर ने विभाग को निर्देश दिए कि योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार, स्थानीय युवाओं तक पहुंच, और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर कटघोरा  ओंकार यादव, प्राचार्य लाइवलीहुड कॉलेज सहित सम्बंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 अगस्त को होगी स्वतंत्रता दौड़

    गांधी चौक मैदान से सुबह 8:30 बजे शुरू होगी दौड़, शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः गांधी चौक में होगा समापन   धमतरी, 12 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस…

    Read more

    बिहान से जुड़कर संज्योति चौहान बनीं बैंक सखी, ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाएं देकर हासिल की आत्मनिर्भरता

    *स्व-सहायता समूह से मिले ऋण से शुरू किया बैंक सखी का कार्य, हर माह 8 से 9 लाख रुपये का कर रहीं लेन-देन*   रायपुर, 12 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम