Ro no D15139/23

जनदर्शन में  कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं,  त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

 

कोरबा, 08 जून 2026/कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज आयोजित कलेक्टर जनदर्शन  में जिले के शहरी एवं दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं, मांगों एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जनदर्शन में  प्रत्येक आवेदक की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने प्राप्त आवेदनों का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
जनदर्शन में आमजनों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित अनेक आवेदन प्राप्त हुए। इनमें भूमि एवं राजस्व संबंधी विवाद, वनाधिकार पट्टा, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत राशि भुगतान, पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाने, महतारी वंदन योजना से लाभांवित करने,  राशन कार्ड,  सीमांकन, खाता विभाजन, विद्युत व्यवस्था में सुधार, पेयजल आपूर्ति सहित अन्य मामलों से संबंधित मामलों सहित कुल 154 अन्य जनसमस्याओं के आवेदन शामिल रहे। कलेक्टर श्री दुदावत ने सभी आवेदनों को संबंधित विभागों को प्रेषित करते हुए शीघ्रता से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से उपलब्ध कराने  तथा प्रत्येक आवेदन का गंभीरतापूर्वक परीक्षण कर यथाशीघ्र राहत प्रदान करने निर्देशित किया।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र कुमार पटेल एवं श्री ओंकार यादव, डिप्टी कलेक्टर श्री टी.आर. भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए छात्राओं को किया जागरूक, सुरक्षा एवं अधिकारों की दी जानकारी

      रायपुर ,20 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त बनाने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला संचालित की जा रही है। इसी…

    Read more

    कलेक्टर ने आदिवासी बुनकर सहकारी समिति बुचाटोला का किया निरीक्षण

      – बुनकरों से कार्य, आय एवं समस्याओं की ली जानकारी – भवन की सफाई, पंखे एवं फेंसिंग की व्यवस्था तत्काल करने के दिए निर्देश राजनांदगांव 20 अगस्त 2026। कलेक्टर…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ