Ro no D15139/23

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी गई आम लोगो की समस्याएं समय सीमा में निराकरण करने के दिए निर्देश कुल 123 आवेदन हुए प्राप्त

कोरबा 27 जुलाई 2026/कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के दूरस्थ ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से आए आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों  को प्रेषित कर जांच कर गंभीरता से समय सीमा के भीतर निराकरण के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में विभिन्न विभागों से कुल 123 आवेदन प्राप्त हुए, जिसके अंतर्गत नवीन अंत्योदय पात्रता कार्ड, वन पट्टे का एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन, सीपेट में प्रवेश, स्कॉलरशिप,  प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, स्कूलों में मानदेय शिक्षक  की भर्ती में अनियमितता की शिकायत जांच, जमीन का सीमांकन,  बैटरी ट्राई साइकिल, बिजली बिल अधिक आने की शिकायत, अतिक्रमण पर कार्यवाही , सड़क मरम्मत, पेंशन दिलाने, मुआवजा  सहित अन्य विषयों के आवेदन प्राप्त हुए।
कलेक्टर ने सभी प्राप्त आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर निराकरण के निर्देश दिए हैं। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री देवेन्द्र पटेल, सहायक कलेक्टर श्री ईशांत जायसवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए छात्राओं को किया जागरूक, सुरक्षा एवं अधिकारों की दी जानकारी

      रायपुर ,20 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त बनाने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला संचालित की जा रही है। इसी…

    Read more

    कलेक्टर ने आदिवासी बुनकर सहकारी समिति बुचाटोला का किया निरीक्षण

      – बुनकरों से कार्य, आय एवं समस्याओं की ली जानकारी – भवन की सफाई, पंखे एवं फेंसिंग की व्यवस्था तत्काल करने के दिए निर्देश राजनांदगांव 20 अगस्त 2026। कलेक्टर…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ