Ro no D15139/23

कलेक्टर ने पीडीएस दुकान का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, चिल्हर व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

अम्बिकापुर 11 अप्रैल 2025/ कलेक्टर विलास भोसकर ने आज लुण्ड्रा ब्लॉक स्थित बटवाही गांव के सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दुकान के संचालन को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर की।

दरअसल, शासन द्वारा महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने हेतु पीडीएस दुकान का संचालन हरिओम महिला स्व-सहायता समूह के नाम से दिया गया था, लेकिन मौके पर कोई भी महिला सदस्य उपस्थित नहीं मिली। इसके विपरीत, दुकान का संचालन पुरुषों द्वारा किया जा रहा था। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए महिला समूह के सदस्यों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।
कलेक्टर ने राशन वितरण से संबंधित पंजी का अवलोकन किया तथा चावल, शक्कर, नमक और चना की गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी हितग्राहियों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण राशन उपलब्ध कराया जाए।
इसके साथ ही, उन्होंने शक्कर खरीदी के बाद शेष बचत राशि को हितग्राहियों को लौटाने हेतु चिल्हर की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पीडीएस व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान लुण्ड्रा तहसीलदार सुरेखा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    अवैध शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अंतरराज्यीय लेवल की मदिरा जप्त

      अम्बिकापुर 03 मार्च 2026/ जिले में अवैध मदिरा के परिवहन एवं संग्रहण पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है। आबकारी आयुक्त…

    Read more

    पक्के घर की सौगात और बोनस की खुशियां, इस बार किसान झुन्ना सिंह की होली होगी खास पक्का आवास बनकर तैयार, धान की बोनस राशि से घर में चढ़ेगा खुशियों का रंग

      अम्बिकापुर 03 मार्च 2026/  छत्तीसगढ़ सरकार की हितग्राही मूलक योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से सरगुजा जिले के वनांचल क्षेत्रों में खुशहाली की नई बयार बह रही है। जिले के लखनपुर…

    Read more

    NATIONAL

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख