Ro no D15139/23

कलेक्टर मिश्रा पहुंचे गोकुलपुर स्थित नवीन प्राथमिक स्कूल, बच्चों को कराया न्यौता भोज, बांटे उपहार

*स्कूली बच्चों के साथ केक काटकर कलेक्टर ने मनाया अपना जन्मदिन*

धमतरी 02 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज अपना जन्मदिन धमतरी शहर के गोकुलपुर स्थित नवीन प्राथमिक स्कूल रानीबगीचा के बच्चां के साथ मनाया। इस मौके पर कलेक्टर श्री मिश्रा ने स्कूली बच्चों के साथ केक काटा और उन्हें न्यौता भोज भी कराया। कलेक्टर श्री मिश्रा ने स्वयं अपने हाथों से नन्हें-मुन्ने बच्चों को भोजन परोसा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रोमा श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर श्रीमती रीता यादव, नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रिया गोयल, सहायक संचालक शिक्षा श्री एलडी चौधरी के अलावा अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने बच्चों के साथ बैठकर आत्मीयता से भोजन किया और कलेक्टर को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने भोजन के बाद बच्चों को उपहार भी वितरित किए। उन्होंने उपहार के तौर पर स्टेशनरी किट, चॉकलेट और शिक्षाप्रद सामग्रियों का वितरण बच्चों को किया। इस मौके पर कलेक्टर ने बच्चों से स्नेहपूर्वक बातचीत की और उनकी पढ़ाई, खेलकूद और स्कूल के अनुभवों की जानकारी ली। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उत्साह दर्शा रहा था कि यह दिन उनके लिए कितना खास और यादगार रहा।

  • Related Posts

    अब गांव में ही मिलेगा न्याय: कलेक्टर की पहल पर लिंक कोर्ट की शुरुआत

    राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु अकलाडोंगरी-बोरई में लिंक कोर्ट शुरू दूरस्थ क्षेत्रों के लिए प्रशासन की पहल: सप्ताह में एक दिन लगेगी लिंक कोर्ट ग्रामीणों को बड़ी सुविधा: अब…

    Read more

    महतारी वंदन योजना में पहली बार ई-केवाईसी अनिवार्य,

    धमतरी जिले में 2.70 लाख पात्र महिला हितग्राहियों का होगा ई-केवाईसी धमतरी, 4 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के अंतर्गत अब सभी महिला…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?