Ro no D15139/23

कलेक्टर नम्रता गांधी ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जिले में प्रवास पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण करने के दिए निर्देश

प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत 15 जनवरी को दुगली मे होगा वृहद आयोजन

धमतरी 06 जनवरी 2025/ कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने जनदर्शन, जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविरों में प्राप्त पत्रों की विभागवार समीक्षा की और आवेदनों का समय पर निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्हांने कहा कि आगामी दिनों में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का धमतरी जिले में प्रवास संभावित है। इसके मद्देनजर कलेक्टर ने मुख्यमंत्री के प्रवास पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री साय के कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित हितग्राहियों को लाने और ले जाने की जिम्मेदारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को कलेक्टर ने दी है।
समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने ई-ऑक्शन के तहत वाहनों की नीलामी हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही ऐसे वेंडर जो वाहन क्रय करने के बाद राशि जमा नहीं है, उन वेंडरों को ब्लैक लिस्ट करने कहा। कलेक्टर ने विभिन्न विभागों में रखी निष्प्रयोजित सामग्री को जल्द से जल्द बेचने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन समितियों में खरीदी पूर्ण हो चुकी है, उन्हें बंद किया जाए तथा धान के उठाव में तेजी लाई जाए। बैठक में कलेक्टर ने सुकन्या समृद्धि, आयुष्मान वय वंदना योजना के तहत प्राप्त लक्ष्य के विरूद्ध अब तक की गई कार्यवाही की जानकारी ली। साथ ही जाति प्रमाण पत्रों के प्रगति के बारे में पूछा। उन्होंने महतारी वंदन योजना के तहत जिन महिलाओं की मृत्यु हो चुकी है, उसकी जानकारी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सूखे बोर के स्थान पर नए बोर स्वीकृत कराने, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत इस सप्ताह पूर्ण हो हुए आवासों की यूजर चार्ज वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जल संचयन हेतु रैन वॉटर हार्वेस्टिंग सहित अन्य वॉटर स्ट्रक्चर की जानकारी कलेक्टर ने ली। कलेक्टर सुश्री गांधी ने परीक्षा पूर्व बच्चों की तैयारी के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली तथा कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही स्कूलों में स्मार्ट क्लास की जानकारी लेते हुए आवश्यकतानुसार मरम्मत करने कहा। कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत 15 जनवरी को ग्राम दुगली में वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा, जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा जनमन योजना के तहत बीते एक वर्ष में किए गए कार्यों की जानकारी दी जाएगी, इसक सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश उन्होंने दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री जी.आर.मरकाम, श्री रामकुमार कृपाल, आयुक्त नगरनिगम श्रीमती प्रिया गोयल सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    एग्रीस्टैक पंजीयन में तेजी लाएं, प्रत्येक पात्र किसान तक पहुंचे शासन की कृषि सेवाओं का लाभ : सीईओ नाहटा

    ग्राम नारी में एग्रीस्टैक शिविर का निरीक्षण, कोकड़ी सहकारी समिति में खाद, ऋण वितरण एवं भंडारण व्यवस्था की समीक्षा   धमतरी, 10 अगस्त 2026// जिले में किसानों को डिजिटल कृषि…

    Read more

    निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर में 510 मरीजों एवं हितग्राहियों को मिला स्वास्थ्य लाभ

    विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श एवं निःशुल्क औषधियों का वितरण   धमतरी, 10 अगस्त 2026/ आयुष विभाग, जिला धमतरी द्वारा जिला आयुष अधिकारी के मार्गदर्शन में आज सिद्धि…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात