Ro no D15139/23

राजनांदगांव जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कार्य करने की जरूरत – कलेक्टर

कलेक्टर की अध्यक्षता में दिग्विजय स्टेडियम प्रबंधकारिणी समिति की बैठक संपन्न
– शासन से प्राप्त 6 करोड़ रूपए की लागत से दिग्विजय स्टेडियम में खेल सुविधाओं एवं अधोसंरचना होगी विकसित
– इंटरनेशनल बैडमिंटन कोर्ट की तर्ज पर बनाया जाएगा एसी युक्त सिंथेटिक बैडमिंटन कोर्ट
– स्टेडियम की साफ-सफाई, पेयजल एवं रख-रखाव के संबंध में दिए आवश्यक निर्देश
– फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे बॉक्स क्रिकेट, बास्केटबॉल, टेनिस, हैंडबॉल जैसे खेलों के लिए बॉक्स कोर्ट बनाया जाएगा
राजनांदगांव 23 जुलाई 2025। कलेक्टर एवं अध्यक्ष दिग्विजय स्टेडियम समिति राजनांदगांव डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे की अध्यक्षता में स्टेडियम कॉन्फ्रेस हॉल में स्टेडियम समिति के सफल संचालन हेतु स्टेडियम प्रबंधकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर महापौर एवं उपाध्यक्ष दिग्विजय स्टेडियम समिति श्री मधुसूदन यादव और अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण वैष्णव उपस्थित थे। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि दिग्विजय स्टेडियम समिति का उद्देश्य है खेल को बढ़ावा देना और गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को खेल गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय स्टेडियम समिति द्वारा राजनांदगांव जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में दिग्विजय स्टेडियम समिति को किराया से वार्षिक लगभग 70 लाख रूपए मिल सकता है। इससे जिले में खेल सुविधाओं को बढ़ाने के लिए उपयोग किया जाएगा। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने स्क्वैश खेल को बढ़ावा देने के लिए दिग्विजय स्टेडियम परिसर में स्क्वैश कोर्ट बनाने कहा। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव शहर के फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे बॉक्स क्रिकेट, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, टेनिस जैसे खेलों के लिए बॉक्स कोर्ट बनाया जाएगा। कबड्डी खिलाडिय़ों के लिए सिंथेटिक कोर्ट बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिग्विजय स्टेडियम और अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम के रखरखाव के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने कहा। इसके साथ ही अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में हाईमास्क लाईट और टर्फ लगाने की बात पर सहमति बनी।
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने दिग्विजय स्टेडियम समिति के शॉपिंग काम्प्लेक्स की दुकानों का किराया जिन्होंने अब तक नहीं दिया है, ऐसे दुकानों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. भुरे ने कहा कि दिग्विजय स्टेडियम के बॉस्केटबॉल और बैडमिंटन कोर्ट में सेट्रलाइज्ड एयर कंडीशनर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिग्विजय स्टेडियम में लगे एयर कंडीशनर को रिपेयर किया जाएगा। उन्होंने दिग्विजय स्टेडियम में साफ-सफाई और सभी नलों से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने कहा। दिग्विजय स्टेडियम परिसर में आने वाले सभी रास्तों में गेट लगाने के लिए कहा और जो आवश्यक नहीं है उन रास्तों में दीवाल बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। जिससे असामाजिक तत्वों से सुरक्षा हो सके। उन्होंने कहा कि 3 बैडमिंटन कोर्ट को इंटरनेशनल की तर्ज पर एयर कंडीशनर और सिंथेटिक कोर्ट बनाया जाएगा। स्टेडियम के फ्लड लाईट को बदलकर नया लगाया जाएगा। स्टेडियम में बहुउपयोगी हॉल बनाने कहा। उन्होंने ने स्टेट स्कूल मैदान समतलीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों निर्देशित किया।
अपर कलेक्टर एवं सचिव दिग्विजय स्टेडियम समिति श्री प्रेम प्रकाश शर्मा ने शासन से प्राप्त बजट के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने शासन से प्राप्त 6 करोड़ रूपए की लागत से दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव के बॉस्केटबॉल कोर्ट 2 एवं 1 बैडमिंटन कोर्ट में सेंट्रलाइज्ड एयर कंडिशनर एवं 300 केवी एडीजी एवं सेट सिविल वर्क एवं विद्युतीकरण कार्य के लिए तैयार प्राक्कलन का अनुमोदन के संबंध में जानकारी दी। समिति के सदस्यों ने ख्रेल गतिविधियों की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए। इस अवसर पर अध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर, सांसद प्रतिनिधि श्री योगेश बागड़ी, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, विभिन्न जिला खेल संघ के प्रतिनिधिगण सहित अन्य सदस्य एवं अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    राजनांदगांव भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा 4 मंडलों की पदाधिकारियों की सूची जारी

    राजनांदगांव (IMNB NEWS AGENCY )- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी तथा जिला भाजपा अध्यक्ष…

    Read more

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को जिले के प्रवास पर

    राजनांदगांव 14 जून 2026। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून 2026 को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को सुबह 11.20 बजे…

    Read more

    NATIONAL

    परमाणु कार्यक्रम पर भी बनेगा निगरानी तंत्र डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि यह समझौता क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगा. उनके मुताबिक, इससे ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोका जा सकेगा और उसके परमाणु कार्यक्रम पर अधिक प्रभावी निगरानी स्थापित होगी. ट्रंप ने कहा कि समझौते के तहत निरीक्षण व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा और ईरान के परमाणु सामग्री प्रबंधन तथा निपटान से जुड़े प्रावधान भी शामिल होंगे. फरवरी से शुरू हुआ था संघर्ष यह संभावित समझौता उस संघर्ष को समाप्त करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है, जिसकी शुरुआत 28 फरवरी को हुई थी. उस दौरान अमेरिका और इजरायल की ओर से किए गए हमलों में ईरान के तत्कालीन सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी. इसके बाद पूरे क्षेत्र में तनाव तेजी से बढ़ गया था. अब यदि 19 जून को स्विट्जरलैंड में औपचारिक हस्ताक्षर हो जाते हैं, तो इसे पश्चिम एशिया में हाल के वर्षों की सबसे महत्वपूर्ण कूटनीतिक उपलब्धियों में गिना जा सकता है.

    अमेरिका-ईरान समझौते का ऐलान, ट्रंप-ईरान ने किया कंफर्म; फिर खुलेगा होर्मुज, 19 जून को डील पर होंगे हस्ताक्षर

    अमेरिका-ईरान समझौते का ऐलान, ट्रंप-ईरान ने किया कंफर्म; फिर खुलेगा होर्मुज, 19 जून को डील पर होंगे हस्ताक्षर

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन