Ro no D15139/23

आंखों पर पट्टी बांधकर कलेक्टर रैली में हुए शामिल

विश्व श्वेत छड़ी दिवस पर अनूठी पहल

जगदलपुर । जगदलपुर के आड़ावाल स्थित शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय द्वारा बुधवार को विश्व श्वेत छड़ी दिवस अत्यंत उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दृष्टि एवं श्रवण बाधित छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली गई जनजागरूकता रैली में बस्तर कलेक्टर श्री हरिस एस ने एक प्रेरणादायक कदम उठाते हुए आंखों पर ब्लाइंडफोल्ड (पट्टी) बांधकर और हाथों में श्वेत छड़ी लेकर सहभागिता की। कलेक्टर के इस कार्य ने दिव्यांग बच्चों में आत्मविश्वास और उत्साह का संचार किया।
समाज कल्याण विभाग की उपसंचालक श्रीमती सुचिता लकड़ा ने भी रैली में भाग लेकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। यह रैली जगन्नाथ मंदिर से शुरू हुई और तिरंगा चैक, दंतेश्वरी मंदिर मार्ग से होते हुए सफलतापूर्वक जगन्नाथ मंदिर परिसर में संपन्न हुई। बच्चों ने श्वेत छड़ी दिवस से संबंधित स्लोगन और श्रवण बाधित बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग वाली तख्तियां प्रदर्शित कर समाज में जागरूकता का संदेश दिया। रैली के बाद विद्यालय परिसर में एक प्रेरणादायी सभा आयोजित की गई। सभा में नगर निगम अध्यक्ष श्री खेम सिंह देवांगन, पार्षद श्री निर्मल पानीग्राही, श्रीमती पूनम सिन्हा, श्री कुबेर देवांगन, समाजसेवी श्री प्रशांत पानीग्राही और श्री अनुप जैन ने भाग लिया और दृष्टिबाधित बच्चों को स्मार्ट किट प्रदान की।
कार्यक्रम के दौरान विश्व श्वेत छड़ी दिवस के महत्व पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया। यह दिवस दृष्टिबाधितजनों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि श्वेत छड़ी गतिशीलता, स्वतंत्रता और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है, जो उन्हें गरिमा के साथ समाज में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। इस अवसर पर दृष्टिबाधित छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिसकी उपस्थित सभी लोगों ने सराहना की। यह पूरा आयोजन प्रभारी अधीक्षक श्री तोमेश्वर सिन्हा के सफल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसमें विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    हायर सेकेण्डरी हिन्दी पुनः परीक्षा हेतु केंद्राध्यक्षों को दिया गया प्रशिक्षण, 10 अप्रैल को होगी परीक्षा 71 परीक्षा केंद्रों के अधिकारियों की बैठक, कड़ी निगरानी और त्रुटिरहित परीक्षा संचालन के निर्देश

      अम्बिकापुर 06 अप्रैल 2026/  छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा संचालित हायर सेकेण्डरी मुख्य परीक्षा 2026 के हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। इस संबंध…

    Read more

    मुख्यमंत्री श्री साय ने जशपुर सर्किट हाउस में मातृत्व वन का किया लोकार्पण एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ा जनभावना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश लगभग 2 एकड़ क्षेत्र में 400 से अधिक पौधे रोपित

      जशपुरनगर 28 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, वनमण्डल जशपुर द्वारा विकसित मातृत्व वन का आज मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने जशपुर स्थित सर्किट हाउस परिसर में…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….