Ro no D15139/23

धान खरीदी व्यवस्था की हकीकत जानने कलेक्टर पहुंचे नगरी ब्लॉक के केंद्रों में

 

कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने आज जिले के नगरी विकासखंड अंतर्गत संचालित धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने माकरदोना, गट्टासिल्ली, बेलरगांव एवं नगरी धान मंडी खरीदी केंद्रों में पहुंचकर धान उपार्जन की समस्त व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया और मौके पर उपस्थित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने टोकन कटान की स्थिति, किसानों द्वारा धान विक्रय, रकबा समर्पण, भंडारण क्षमता तथा धान उठाव की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं समिति प्रबंधकों से व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त करते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश भी दिए।निरीक्षण के समय नगरी एसडीएम सुश्री प्रीति दुर्गम, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग तथा संबंधित समिति के अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी,जनपद श्री रोहित बोरझा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा, धान तौल की प्रक्रिया, बारदाना उपलब्धता, नमी मापक यंत्र, धान के रख-रखाव, साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने किसानों से भी सीधे संवाद कर खरीदी प्रक्रिया के संबंध में फीडबैक लिया और किसी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल समाधान के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शासन की प्राथमिकता है, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने तौल में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, किसानों को अनावश्यक प्रतीक्षा न कराने तथा धान खरीदी से संबंधित सभी दस्तावेजों का संधारण नियमानुसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केंद्रों में किसानों के बैठने, पीने के पानी और छाया की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। साथ ही धान के सुरक्षित भंडारण एवं शीघ्र उठाव पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर  मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि खरीदी केंद्रों में नियमित निरीक्षण किया जाए और किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप किसानों को समय पर भुगतान हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। निरीक्षण के उपरांत कलेक्टर ने व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए तथा धान खरीदी अभियान को सुचारू एवं पारदर्शी ढंग से संचालित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

  • Related Posts

    घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, दो होटल संचालकों पर प्रकरण दर्ज

      धमतरी, 12 मार्च 2026/ कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खाद्य विभाग द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम…

    Read more

    कलेक्टर ने पीएमश्री विद्यालय कोपेडीह का किया आकस्मिक निरीक्षण

      – कक्षा में विद्यार्थियों के साथ बैठकर की पढ़ाई पर चर्चा, सम्पर्क लर्निंग प्रोग्राम का किया अवलोकन *- निर्माणाधीन भवन को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के दिए…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    ममता बनर्जी ने दिये संकेत, बोली- इस तारीख को हो सकता है बंगाल में चुनाव का एलान

    ममता बनर्जी ने दिये संकेत, बोली- इस तारीख को हो सकता है बंगाल में चुनाव का एलान