Ro no D15139/23

अवैध धान परिवहन व भंडारण पर सख्त कार्रवाई एस.के. फूड्स राइस मिल सील, 20,976 क्विंटल धान व 605 क्विंटल चावल जब्त

कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले में अवैध धान परिवहन, भंडारण एवं खरीदी में अनियमितताओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार सख्त कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में जिला स्तरीय एवं विकासखंड स्तरीय उड़नदस्ता दल, नगरी द्वारा राजस्व विभाग, खाद्य विभाग एवं मंडी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार देर शाम को गट्टासिल्ली स्थित एस.के. फूड्स राइस मिल का निरीक्षण किया गया। उक्त मिल के संचालक श्री आसिफ मेमन हैं।
निरीक्षण के दौरान मिल परिसर में उपलब्ध स्टॉक पंजी का गहन परीक्षण किया गया तथा भौतिक सत्यापन के माध्यम से धान एवं चावल की वास्तविक मात्रा का मिलान किया गया। जांच में यह पाया गया कि मिल परिसर में दर्ज स्टॉक की तुलना में धान की मात्रा 269 क्विंटल अधिक पाई गई। यह अतिरिक्त मात्रा धान खरीदी वर्ष 2025-26 के अंतर्गत अवैध परिवहन एवं भंडारण की आशंका को दर्शाती है, जिसे गंभीर अनियमितता माना गया।
संयुक्त दल द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए मिल परिसर में उपलब्ध कुल 20,976 क्विंटल धान एवं 605 क्विंटल चावल को जब्त किया गया। जब्त सामग्री को नियमानुसार मिल के प्रतिनिधि श्री जावेद मेमन की सुपुर्दगी में दिया गया तथा आगे की जांच एवं वैधानिक प्रक्रिया के लिए राइस मिल को सील बंद किया गया।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने स्पष्ट किया है कि शासन की धान उपार्जन व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसानों के हितों की रक्षा एवं समर्थन मूल्य प्रणाली की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार की संयुक्त जांच एवं कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने सभी मिल संचालकों एवं व्यापारियों को शासन के नियमों का सख्ती से पालन करने की चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन की इस सतत निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई से जिले में नियमों के पालन को मजबूती मिली है तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है।

  • Related Posts

    राजिम कुंभ कल्प में रायपुर के साधु संत महंतो की उपेक्षा की गूंज विहिप के बैठक में होगी

    रायपुर आज रायपुर महानगर संत समिति की बैठक पूज्य सद्दानी दरबार संत डॉक्टर युधिष्ठिर लाल जी के नेतृत्व में हुई जिसमें राजिम कल्प कुंभ की अवस्था साथ ही आर्य समाज…

    Read more

    यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें

    *संस्कृतिक कार्यक्रम, लोकनृत्य,स्टार्टअप, एजुकेशन एवं स्किल डेवलपमेंट वर्कशॉप की रही धूम* रायपुर,26 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में आयोजित “यूथ फेस्ट-2026” के अंतर्गत आज शाम एक विशेष प्रेरक सत्र…

    Read more

    NATIONAL

    क्या ये अरूण साव का मजाक है? कांग्रेस पे दोहरी मार-तारीख दो और चार, दुष्कर्म के रेट ने कराया नाईन्टी परसेन्ट मतदान, कोई परेशान करेगा तो उसकी डाॅट, डाॅट, डाॅट-राजनाथ सिंह वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    गढ़वा: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रंका में नए निबंधन कार्यालय की मांग

    गढ़वा: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रंका में नए निबंधन कार्यालय की मांग

    मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS राफेल पेराल्टा ने रोका ईरानी जहाज, US की समुद्री नाकेबंदी से बढ़ी टेंशन

    मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS राफेल पेराल्टा ने रोका ईरानी जहाज, US की समुद्री नाकेबंदी से बढ़ी टेंशन

    ईरान का ट्रंप को करारा जवाब; कहा- घेराबंदी खत्म करो, दबाव में नहीं झुकेंगे

    ईरान का ट्रंप को करारा जवाब; कहा- घेराबंदी खत्म करो, दबाव में नहीं झुकेंगे

    सीएम सम्राट आज पेश करेंगे विश्वास मत, जानिए कितने विधायकों के समर्थन की है जरूरत

    सीएम सम्राट आज पेश करेंगे विश्वास मत, जानिए कितने विधायकों के समर्थन की है जरूरत

    बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी

    बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी