Ro no D15139/23

सुशासन तिहार के आवेदनों की कलेक्टर ने की समीक्षा

कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को प्रकरणों का निराकरण गंभीरता से नहीं करने और अनावश्यक विलंब करने के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश
किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा खाद और बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा
मौसमी बीमारी से बचाव के लिए सारी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

जशपुरनगर 13 मई 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर सुशासन तिहार के प्राप्त और निराकृत आवेदनों की विस्तार से समीक्षा की ।
उन्होंने सभी अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का समाधान कारक निराकरण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में  उर्वरक खाद और बीज की उपलब्धता के संबंध जानकारी ली और कृषि विभाग को किसानों के लिए सोसायटी में पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को अपने कार्यालय के कर्मचारियों का कोषालय में नामिनी अपडेट करवाने के लिए कहा है ताकि भविष्य में परिजनों को भुगतना करने में किसी भी प्रकार की कोई समस्या न होने पाए।
उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों में जहां ट्रांसफार्मर, नया कनेक्शन, ज्यादा विद्युत बिल की समस्या है इन आवेदनों का भी प्रशिक्षण करके निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।
सुशासन तिहार के  हितग्राहियों से प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, राजस्व विभाग के प्रकरण फवती, नामांतरण, सीमांकन, डायवर्सन, आय जाति निवास के निराकरण प्रकरणों की जानकारी ली और निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग से मौसमी बीमारी से निपटने के लिए सुरक्षा, दवाइयां और तैयारी के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्र में मौसमी बीमारी से बचाव के लिए जरूरी सुविधाएं, और दवाई की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी से अनुकम्पा नियुक्ति, पेंशन प्रकरण, विभागीय जांच, नामिनी, शिकायत के प्रकरणों की जानकारी ली। कलेक्टर ने जिला  शिक्षा अधिकारी श्री प्रमोद भटनागर से जवाब तलब करते हुए पूछा कि एक स्कूल की शिकायत मिली है कि प्राचार्य के द्वारा परीक्षा शुल्क निर्धारित राशि से ज्यादा ली गई और परिजनों द्वारा भी शिकायत किया गया । कलेक्टर ने प्रकरण के संबंध में कार्रवाई की जानकारी ली। प्रकरणों को गंभीरता से नहीं लेने और अनावश्यक विलंब करने पर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और जिला शिक्षा अधिकारी को प्रकरणों के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं देने प्रकरणों को अनावश्यक विलंब करने के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार  जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
खाघ विभाग के अधिकारियों को राशनकार्ड बनवाने, नाम का विलोपन , राशन कार्ड में नाम जोड़ने के कार्य को करने के लिए कहा है। और हितग्राहियों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ देने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को जल जीवन मिशन के लंबित प्रकरणों जिले के बिगड़े हैंड पंप को सुधारने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने बैठक में मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों की एक एक करके गहन समीक्षा की।

  • Related Posts

    राज्यपाल रमेन डेका सोगड़ा आश्रम पहुंचे मां काली की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की

    जशपुरनगर 05 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्यपाल श्री रमेन डेका ने रविवार को मनोरा विकास खंड के  सोगड़ा स्थित जशपुर के प्रसिद्ध अघोर संत भगवान अवधूत राम के आश्रम…

    Read more

    विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए प्रत्येक माह लगाए मेडिकल कैंप – राज्यपाल रमेन डेका

    पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिए लगाएं पौधे किसानों को आर्गेनिक खेती के प्रति करें जागरुक जशपुरनगर 05 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्यपाल श्री रमेन डेका ने रविवार को…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?