Ro no D15139/23

कलेक्टर ने शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की वस्तुस्थिति का लिया जायजा

ग्राम अंजोरा और सुकुलदैहान में समूह की महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों का किया निरीक्षण
– कलेक्टर ने वृंदावन ग्राम अंजोरा में लगाया आम का पौधा
राजनांदगांव 05 जुलाई 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे आज शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की वस्तुस्थिति का जायजा लेने के लिए राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम अंजोरा और ग्राम सुकुलदैहान पहुंचे। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने वृंदावन ग्राम अंजोरा में आम का पौधा रोपण किया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह उपस्थित थी। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने विकासखंड राजनांदगांव के ग्राम पंचायत अंजोरा में महिला स्वसहायता समूह सदस्यों द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों गुरूचन्दन, गोपीचंदन, रोली कुमकुम जैसे अन्य उत्पादों को अवलोकन किया तथा समूह के सदस्यों एवं संकुल संगठन से आय-व्यय व सदस्यों को हो रहे लाभ के संबंध में चर्चा की। उन्होंने ग्राम अंजोरा में श्री गणेशा हर्बल गुलाल यूनिट में पीपीपी मॉडल के तहत समूह की महिलाओं द्वारा बनाये जा रहे गुलाल, रोली, चंदन, कुमकुम, पूजन सामग्री के साथ ही व्यापक स्तर पर किए जा रहे पैकेजिंग यूनिट को देखा। वे स्वसहायता समूह एवं संकुल संगठन की महिलाओं से रूबरू हुए। समूह की महिलाओं ने उन्हें बताया कि स्थानीय स्तर पर उन्हें रोजगार मिल गया है।

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने विकासखंड राजनांदगांव के ग्राम सुकुलदैहान में बिहान स्वर्ण उपज महिला किसान उत्पादक कंपनी के प्रसंस्करण इकाई स्थापना के प्रगतिरत कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने स्वर्ण उपज महिला कृषक उत्पादक कंपनी लिमिटेड का चना कलेक्शन केन्द्र के पूर्ण होने की प्रगति, यूनिट को आगे बढ़ाने, प्रोडक्ट के मार्केटिंग के संबंध में चर्चा की। उन्होंने प्रोसेसिंग यूनिट के प्रगतिरत कार्य को पूर्ण करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर सरपंच अंजोरा श्री तोरण लाल धु्रर्वे, सरपंच सुकुलदैहान श्रीमती सरस्वती चंद्रवंशी, सीईओ जनपद पंचायत श्री मनीष साहू सहित अन्य अधिकारी, महिला समूह की महिलाएं उपस्थित थी।

  • Related Posts

    चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपी को दी गई आजीवन कारावास की सजा

      राजनांदगांव 02 अप्रैल 2026। सत्र न्यायालय राजनांदगांव में लंबित छत्तीसगढ़ राज्य विरूद्ध मनीष यादव में आरोपी को आजीवन कारावास एवं 500 रूपए अर्थदण्ड की सजा सुनाई गई है। कार्यालय…

    Read more

    दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से बदली भूमिहीन परिवारों की जिंदगी

      – भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को मिला आर्थिक सुरक्षा – भूमिहीन परिवारों का बढ़ा आत्मविश्वास राजनांदगांव 02 अप्रैल 2026। राज्य सरकार द्वारा भूमिहीन श्रमिकों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान हेतु चलाई…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत