Ro no D15139/23

कलेक्टर ने समयावधि, जनदर्शन पत्रों एवं पोर्टल एंट्री की समीक्षा की

शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए निर्देश

धमतरी । कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समयावधि, जनदर्शन एवं विभिन्न विभागीय पोर्टलों में की जा रही प्रविष्टियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने सीएम हेल्पलाइन, पीएम पोर्टल एवं जनदर्शन से प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी विभाग निराकृत आवेदनों की जानकारी समय पर पोर्टल में दर्ज करें। जिन विभागों की एंट्री या आंकड़ों में त्रुटि है, वे तत्काल सुधार सुनिश्चित करें ताकि शासन स्तर पर जिले की स्थिति सटीक रूप से प्रदर्शित हो सके।

कलेक्टर ने कहा कि शासन द्वारा प्रदेश में विद्यालयी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान प्रारंभ किया गया है। इसके तहत जिले के प्रत्येक स्कूल की ग्रेडिंग एवं रैंकिंग पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दो-दो विद्यालयों का प्रभार सौंपा जाएगा ताकि सतत मॉनिटरिंग से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाया जा सके।

बैठक में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि जिले के जिन कर्मचारियों एवं नागरिकों के निजी आवास हैं, वे योजना का लाभ लेकर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में योगदान दें।

उन्होंने कृषि, उद्यानिकी, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, स्कूल शिक्षा और राजस्व विभागों की पोर्टल एंट्री एवं गतिविधियों की भी जानकारी ली।

श्री मिश्रा ने कहा कि सभी विभाग शासन के पोर्टलों में निर्धारित पैरामीटर के अनुसार सटीक एवं अद्यतन प्रविष्टियाँ करें ताकि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनी रहे। बैठक में अपर कलेक्टर, एसडीएम जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    बजटीय देयक जमा करने की अंतिम तिथि 25 मार्च निर्धारित तथा SNA SPARSH से संबंधित भुगतान के लिए 30 मार्च तक का समय

      अम्बिकापुर 23 मार्च 2026/  छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु कोषालय/उप कोषालय में देयक प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 25 मार्च…

    Read more

    सरगुजा में राज्यव्यापी महापरीक्षा अभियान का आयोजन

      अम्बिकापुर 23 मार्च 2026/  कलेक्टर  अजीत वसंत के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सरगुजा श्री विनय कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण रायपुर के…

    Read more

    NATIONAL

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?