Ro no D15139/23

कलेक्टर ने की सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निराकरण की समीक्षा

कलेक्टर ने रैंडम लगाई फोन आवेदकों से ली निराकरण की जानकारी
विभागवार प्राप्त आवेदनों का तय समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश
सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर
अम्बिकापुर । कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने जिले में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निराकरण को लेकर कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में विभागवार समीक्षा की। इस दौरान कलेक्टर श्री भोसकर ने रेंडमली हितग्राहियों के पास फोन लगाकर निराकरण की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुशासन तिहार के तहत प्राप्त सभी आवेदनों का शासन की मंशा के अनुरूप समयपूर्व, विधिवत और शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करें।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निराकरण किए गए आवेदनों की जानकारी हितग्राहियों को अनिवार्य रूप से दी जाए। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निराकरण प्रकरणों की ऑनलाइन प्रविष्टि अनिवार्य रूप से भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
लंबित प्रकरणों के शीघ्र निपटारे के निर्देश
साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा कर, तय समय-सीमा के भीतर निराकरण पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े प्रकरणों को भी समयबद्ध ढंग से निराकृत करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने गर्मी के मद्देनजर पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु पीएचई विभाग को जिले में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। साथ ही खाद्य विभाग के अधिकारियों को राशन कार्ड, गैस कनेक्शन सहित अन्य प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के लिए जनपद पंचायत स्तर पर खाद्य निरीक्षकों की तैनाती कर प्राप्त आवेदनों को समय पूर्व निराकरण करने के निर्देश दिए।
आगामी शिविरों की तैयारियों के निर्देश
कलेक्टर ने जानकारी दी कि आगामी 05 मई से 31 मई 2025 तक चिन्हित स्थानों पर सुशासन तिहार शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने शिविर स्थलों पर पानी, पंडाल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था समयपूर्व पूर्ण करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए।
उन्होंने बताया कि जिले में सुशासन तिहार अंतर्गत अब तक विभिन्न योजनाओं और मांगों के संबंध में कुल 1,58,491 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 67,247 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है, जबकि 91,244 आवेदन अभी लंबित हैं। लंबित आवेदनों को 4 मई तक शीघ्र निराकरण करने निर्देश दिए।
जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने आवेदन की स्थिति की नियमित जानकारी लेते रहें और आवश्यक दस्तावेज समय पर प्रस्तुत करें, ताकि उनका आवेदन शीघ्र निराकृत किया जा सके। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, श्री अमृत लाल ध्रुव, श्री रामसिंह ठाकुर, निगम कमिश्नर श्री डी एन कश्यप सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    भूमिहीन कृषि मजदूरों को मिला आर्थिक संबल — धमतरी जिले के 23 हजार से अधिक हितग्राहियों के खातों में पहुंची 33 करोड़ से अधिक राशि

    धमतरी, 25 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के लगभग 5 लाख भूमिहीन कृषि…

    Read more

    विशेष बच्चों के लिए गहन स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 74 बच्चों की स्क्रीनिंग

    धमतरी, 25 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार आज सिविल अस्पताल नगरी में स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में…

    Read more

    NATIONAL

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने