Ro no D15139/23

कलेक्टर  रोहित व्यास ने विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शैक्षणिक व्यवस्थाओं पर की व्यापक समीक्षा शिक्षा अधिकारियों को नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण कर शिक्षण व्यवस्था की सतत निगरानी के निर्देश दिए

 

जशपुरनगर 27 जुलाई 2026/ विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्थाओं के प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने पाठ्यपुस्तकों के वितरण, विद्यार्थियों की अपार आईडी निर्माण, शिक्षकों की बायोमेट्रिक उपस्थिति, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, स्मार्ट क्लास तथा जश लर्न कार्यक्रम सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर श्री व्यास ने प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी श्री नरेंद्र सिन्हा एवं सभी विकास खंडों के बीईओ को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्यालयों में बेहतर शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सभी अधिकारी एवं शिक्षक पूरी गंभीरता, जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर ने सभी विद्यालयों में शिक्षकों की बायोमेट्रिक उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन शिक्षकों की बायोमेट्रिक उपस्थिति बिना किसी वैध कारण के दर्ज नहीं होगी, उन्हें वेतन का भुगतान नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से इसकी निगरानी करने के भी निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने शिक्षा अधिकारियों को नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण कर शिक्षण व्यवस्था की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिन विद्यालयों में अब तक पाठ्यपुस्तकों का वितरण नहीं हो पाया है, वहां शीघ्र वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ से ही अध्ययन-अध्यापन की प्रक्रिया बाधित न हो। साथ ही नवप्रवेशी विद्यार्थियों की अपार आईडी तत्काल तैयार करने के हेतु भी निर्देशित किया।
कलेक्टर ने विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों के पालकों से नियमित संपर्क स्थापित कर उनकी अनुपस्थिति के कारणों की जानकारी लेकर उन्हें पुनः विद्यालय से जोड़ने के लिए आवश्यक पहल करने के निर्देश दिए। साथ ही पात्र छात्र-छात्राओं के जाति प्रमाण-पत्र समय पर बनवाने हेतु आवश्यक सहयोग करने , सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत पात्र छात्राओं को निर्धारित समय-सीमा में साइकिल वितरण पूर्ण करने तथा अन्य छात्रहितकारी योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को स्मार्ट क्लास का  नियमित एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक आधारित शिक्षण पद्धति से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा रोचक तरीके से मिलेगी। उन्होंने  विद्यालयों में उपलब्ध सभी डिजिटल संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने को कहा, जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण वातावरण उपलब्ध हो सके।
जश लर्न कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों की सराहना
बैठक में जिले की अभिनव शैक्षणिक पहल जश लर्न कार्यक्रम की भी समीक्षा की गई। इस दौरान कार्यक्रम के यूथ इंपैक्ट इंडिया के कंट्री हेड श्री रोहन भी उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम के संचालन, उपलब्धियों तथा विभिन्न पहलुओं की जानकारी देते हुए शिक्षा अधिकारियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का समाधान किया। कलेक्टर श्री व्यास ने जश लर्न कार्यक्रम के अंतर्गत बेहतर प्रदर्शन करने वाले विकासखंडों एवं शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास जिले में शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा दे रहे हैं। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कुनकुरी विकासखंड की शिक्षिका श्रीमती अनीता एक्का से संवाद कर उनके उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा की और कहा कि उनका प्रयास अन्य शिक्षकों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। कलेक्टर ने कहा कि जश लर्न कार्यक्रम का उद्देश्य ऐसे विद्यार्थियों को जोड़, घटाव, गुणा एवं भाग जैसी मूलभूत गणितीय दक्षताओं में सक्षम बनाना है, जिन्हें इन विषयों को समझने में कठिनाई होती है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की प्रतिबद्धता और नवाचारपूर्ण प्रयासों से अधिकाधिक विद्यार्थी इन आधारभूत दक्षताओं में निपुण बन सकेंगे, जिससे उनकी आगे की शिक्षा की मजबूत नींव तैयार होगी।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल