Ro no D15139/23

बकरी पालन बना आत्मनिर्भरता का आधार, देविका स्व-सहायता समूह ने बदली महिलाओं की जिंदगी

रायपुर, 27 जुलाई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) बकरी पालन आज ग्रामीण क्षेत्रों में कम लागत, उच्च प्रजनन क्षमता और मांस-दूध की निरंतर मांग के कारण आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का एक मजबूत आधार बन चुका है। इसे गरीबों की कामधेनु भी कहा जाता है क्योंकि यह भूमिहीन, छोटे किसानों और महिलाओं के लिए स्वरोजगार का सबसे आसान जरिया है। बीजापुर जिले के उसूर विकासखंड के ग्राम चिन्नाकोडपाल की महिलाओं ने सामूहिक प्रयास और शासकीय योजना के सहयोग से आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिखी है।

 

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (वाटरशेड विकास कार्यक्रम) के अंतर्गत मिली 50,000 रुपए की चक्रीय निधि ने देविका स्व-सहायता समूह की महिलाओं को नई शुरुआत का अवसर दिया। इस राशि से समूह की महिलाओं ने बकरी पालन और सब्जी उत्पादन की गतिविधियां शुरू कीं और आज अपनी आय बढ़ाकर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं।

 

*चक्रीय निधि से मिली नई शुरुआत*

 

समूह की अध्यक्ष सरिता तेलम और सचिव लक्ष्मी तेलम के नेतृत्व में 10 सदस्यीय देविका स्व-सहायता समूह नियमित रूप से आजीविका गतिविधियों का संचालन कर रहा है। समूह की महिलाओं ने आपसी सहयोग और सामूहिक प्रयास से बकरी पालन को अपनी आय का मजबूत आधार बनाया है। इसके साथ ही वे सब्जी उत्पादन के माध्यम से अतिरिक्त आमदनी भी अर्जित कर रही हैं। शासकीय योजना से मिली चक्रीय निधि ने महिलाओं को आर्थिक गतिविधि शुरू करने के लिए आवश्यक सहयोग दिया। समूह की महिलाओं ने इस अवसर का उपयोग मेहनत और एकजुटता के साथ किया और धीरे-धीरे अपनी आजीविका को मजबूत बनाया।

 

*मजदूरी से आत्मनिर्भरता तक का सफर*

 

समूह से जुड़ने से पहले महिलाओं की आर्थिक स्थिति कमजोर थी। रोजगार के सीमित अवसरों के कारण अधिकांश महिलाएं मजदूरी पर निर्भर थीं। परिवार की जरूरतें पूरी करने में कई बार आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था और आवश्यकता पड़ने पर ऋण लेना भी मजबूरी बन जाता था। समूह से जुड़ने और बकरी पालन शुरू करने के बाद महिलाओं की स्थिति में सकारात्मक बदलाव आया। अब वे नियमित रूप से बचत कर रही हैं और जरूरत पड़ने पर समूह से ही कम ब्याज दर पर ऋण प्राप्त कर अपनी आवश्यकताओं को पूरा कर रही हैं।

 

*सामूहिक प्रयास से मजबूत हुई आर्थिक स्थिति*

 

बकरी पालन और सब्जी उत्पादन से होने वाली अतिरिक्त आय ने महिलाओं के परिवारों को आर्थिक रूप से मजबूत किया है। समूह की गतिविधियों से महिलाओं में बचत की आदत, वित्तीय अनुशासन और सामूहिक निर्णय लेने की भावना भी विकसित हुई है। अब महिलाएं केवल आय अर्जित ही नहीं कर रहीं, बल्कि अपने परिवार की आर्थिक जरूरतों में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। समूह के माध्यम से उन्हें आर्थिक सुरक्षा के साथ-साथ आत्मविश्वास और समाज में नई पहचान भी मिली है।

 

*आत्मनिर्भरता की प्रेरणादायी मिसाल*

 

देविका स्व-सहायता समूह की महिलाओं की यह सफलता बताती है कि शासकीय योजनाओं का सही उपयोग, सामूहिक प्रयास और मेहनत मिलकर ग्रामीण महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। आज देविका स्व-सहायता समूह की महिलाएं बकरी पालन और सब्जी उत्पादन के माध्यम से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं। उनकी यह सफलता ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा है कि एकजुट होकर किया गया प्रयास न केवल परिवार की आर्थिक स्थिति बदल सकता है, बल्कि पूरे समुदाय के विकास का आधार भी बन सकता है।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल