Ro no D15139/23

कलेक्टर रोहित व्यास ने एकलव्य विद्यालय संचालन समिति की ली समीक्षा बैठक

विद्यालय परिसर की नियमित साफ-सफाई, प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था रखने और बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के दिए निर्देश

जशपुरनगर 16 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने मंगलवार को एकलव्य विद्यालय संचालन समिति की समीक्षा बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की साफ-सफाई, पानी की उपलब्धता, छात्रों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधा सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री व्यास ने आवासीय परिसर की साफ-सफाई पर विशेष जोर देते हुए कहा कि बरसात के दिनों में विषैले जानवरों को खतरा बना रहता है इसलिए परिसर की नियमित रूप से सफाई करांए, विद्यालय को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखें। , परिसर में झाड़ियां नहीं होना चाहिए।
बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि निकटतम स्वास्थ्य केंद्रों का नंबर सभी के पास होना चाहिए, ताकि आपात स्थिति में तत्काल मदद मिल सके। इसके साथ ही कलेक्टर ने विद्यालय में प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने यहां पर अध्ययनरत बच्चों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही बच्चों का समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए की बच्चों को परिसर से बाहर भेजने की स्थिति बनती है तो उनके पालक को ही सुपुर्द करें। बच्चों को अ कारण लंबी छुट्टी पर न भेजे।
उन्होंने निर्देश दिए की किसी भी आकस्मिक स्थिति में पुलिस को तत्काल सूचित करें। कलेक्टर ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के परीक्षा परिणामों की समीक्षा की एवं इसे और भी बेहतर बनाने आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर 10 वीं और 12 वीं के छात्रों को मिलने वाली विशेष कोचिंग और 12वीं के छात्रों के कैरियर काउंसलिंग के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने जिला स्तरीय संचालन एवं नियंत्रण समिति में शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा काम करने वाले दो शिक्षाविदों को रखने को कहा।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, सहायक कलेक्टर श्री   अनिकेत अशोक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी.एस. जात्रा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रमोद भटनागर, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्री संजय सिंह सहित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के प्राचार्य गण मौजूद थे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल से चांपाझरिया व्यपवर्तन योजना का होगा विस्तार 51 करोड़ 44 लाख रुपये की मिली स्वीकृति 1800 हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगा सिंचाई लाभ सिंचाई क्षमता बढ़ेगीकृकिसान होंगे समृद्ध

     जशपुरनगर 02 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल पर विकासखंड दुलदुला स्थित चांपाझरिया व्यपवर्तन योजना को राज्य शासन द्वारा पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण योजना के…

    Read more

    जल जीवन मिशन: घर-घर बह रही है स्वस्थ जीवन की धारा घरेलू नल से बदली ग्रामीण जिंदगी, सुरक्षित और आसान हुआ जीवन

      जशपुरनगर 02 अप्रैल 2026/ पानी के बिना जीवन की कल्पना असंभव है। स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल हर परिवार की मूलभूत आवश्यकता है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए सरकार…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त