Ro no D15139/23

कलेक्टर  रोहित व्यास ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रौनी का किया निरीक्षण विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने, परिसर की स्वच्छता बनाए रखने दिए निर्देश

 जशपुरनगर 18 जून 2026/ नए शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ होते ही विद्यालयों में अध्ययन-अध्यापन की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति तथा शैक्षणिक व्यवस्थाओं का आकलन कर उनमें और अधिक सुधार एवं कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री रोहित व्यास लगातार विद्यालयों एवं छात्रावासों का निरीक्षण कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान वे शिक्षण व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति, मूलभूत सुविधाओं तथा छात्रावास संचालन की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान कर रहे हैं। इसी क्रम में कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने बुधवार को विकासखंड बगीचा अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रौनी का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने विद्यालय के प्राचार्य श्री मोहर साय शास्त्री से विद्यार्थियों की उपस्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जो छात्र-छात्राएं अभी तक विद्यालय में उपस्थित नहीं हो पाए हैं, उनसे एवं उनके पालकों से संपर्क स्थापित कर उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ से ही विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति आवश्यक है, ताकि वे अध्ययन-अध्यापन की सभी गतिविधियों में सक्रिय रूप से सहभागी बन सकें तथा शिक्षा का अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकें। कलेक्टर ने विद्यालय परिसर, कक्षाओं एवं शौचालयों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने से विद्यार्थियों का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा तथा विषैले जीव-जंतुओं से होने वाले संभावित खतरों से भी बचाव होगा।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने शासन द्वारा प्रदत्त पाठ्य पुस्तकों का समय पर वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई सुचारू रूप से संचालित हो सके। उल्लेखनीय है कि विद्यालय में कुल 215 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। कलेक्टर श्री व्यास ने स्मार्ट क्लास में उपयोग हेतु इंटरेक्टिव पैनल को शीघ्र स्थापित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक आधारित शिक्षण व्यवस्था विद्यार्थियों को विषयों को बेहतर ढंग से समझने में सहायता प्रदान करती है। इंटरेक्टिव पैनल के माध्यम से छात्र-छात्राएं स्क्रीन पर लिखकर, चित्र एवं डायग्राम बनाकर तथा 3-डी वीडियो के जरिए डिजिटल रूप से अध्ययन कर सकेंगे, जिससे उनकी विषयगत समझ और अधिक सुदृढ़ होगी। इस दौरान नायब तहसीलदार श्री तोष कुमार सिंह, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री सुदर्शन पटेल, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनोद सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने एक पेड़ माँ के नाम के तहत किया पौधारोपण
कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यालय परिसर में जामुन का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पेड़-पौधे प्रकृति के अमूल्य उपहार हैं, जो पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ मानव जीवन के लिए शुद्ध वायु, छाया एवं अनेक आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से पौधों की नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने को कहा।

  • Related Posts

    आयुष्मान भारत वय वंदन योजना छत्तीसगढ़ में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रथम, 81 प्रतिशत से अधिक बुजुर्गों के बने कार्ड

      रायपुर, 16 जुलाई 2026/ आयुष्मान भारत वय वंदना योजना के तहत 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को सालाना 5 लाख रूपए तक का निःशुल्क…

    Read more

    पीएम मोदी करेंगे सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन का लोकार्पण, मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया विकास का नया अध्याय

    रायपुर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम)  दयानन्द ने मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट कर दिया उद्घाटन समारोह में शामिल होने का निमंत्रण पीएम मोदी 17 जुलाई को वर्चुअली लोकार्पण करेंगे रायपुर 16…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण