Ro no D15139/23

ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने कलेक्टर रोहित व्यास ने उप स्वास्थ्य केंद्र रौनी का किया निरीक्षण

 आयुष्मान कार्ड एवं आयुष्मान वय वंदना कार्ड का शत-प्रतिशत निर्माण सुनिश्चित करने दिए निर्देश

जशपुरनगर 18 जून 2026/ दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर  रोहित व्यास ने बुधवार को उपस्वास्थ्य केंद्र रौनी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य कर्मचारियों से केंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, प्रसव सेवाओं तथा मरीजों को प्रदान की जा रही चिकित्सा सेवाओं की विस्तृत जानकारी ली। कलेक्टर  व्यास ने स्वास्थ्य कर्मियों को सेवाभाव एवं पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की सलाह देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना शासन की प्राथमिकता है।
कलेक्टर ने पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड एवं आयुष्मान वय वंदना कार्ड का शत-प्रतिशत निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि सभी पात्र नागरिकों को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने उपस्वास्थ्य केंद्र परिसर की स्वच्छता व्यवस्था का भी जायजा लिया तथा नियमित साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने भवन में जहां भी मरम्मत की आवश्यकता हो, वहां आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार श्री तोष कुमार सिंह, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री सुदर्शन पटेल, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनोद सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित  रहे।

  • Related Posts

    लुण्ड्रा में आयोजित हुआ ‘‘विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’’ अभियान अंतर्गत पंजीकरण शिविर विभिन्न योजनाओं के 190 हितग्राहियों का हुआ पंजीयन, पात्र हितग्राहियों को वितरित किए गए लाभ

      अम्बिकापुर 18 जून 2026/  देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित ‘‘विश्वास के, विकास के, जनकल्याण…

    Read more

    प्रोजेक्ट पुनर्जीवनः जिले में वृक्षों को मिल रहा नया जीवन तिल्दा-नेवरा में वृक्षों के चारों ओर हटाए गए पुराने ट्री गार्ड और सीमेंट ब्रिक

     रायपुर 18 जून 2026/ जिले में पौधों को वर्षा का पानी, पर्याप्त हवा और प्राकृतिक रूप से विकसित होने के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग