Ro no D15139/23

कलेक्टर रोहित व्यास ने नवगुरुकुल प्रशिक्षण संस्थान का किया निरीक्षण, छात्राओं को दी प्रेरणा

नवगुरुकुल के माध्यम से युवाओं को मिल रहा तकनीकी और व्यावसायिक प्रशिक्षण

जशपुरनगर 20 सितंबर 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज जिला प्रशासन के सहयोग से नवगुरूकुल फाउंडेशन द्वारा  युवाओं को कंप्यूटर प्रोग्रामिंग और बिजनेस शिक्षा प्रदान करने हेतु संचालित आवासीय प्रशिक्षण संस्थान का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से चर्चा की और लगन के साथ शिक्षा प्राप्त कर अपने भविष्य को उज्जवल बनाने हेतु प्रेरित किया। छात्राएं कलेक्टर को अपने बीच पाकर काफी उत्साहित हुए। कलेक्टर ने एक शिक्षक की तरह उनसे चर्चा की और तकनीक और आधुनिक शिक्षा के महत्व के बारे में बताया।
कलेक्टर ने बिजनेस शिक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही सुबेला टोप्पो, साक्षी यादव और राखी तिर्की और  कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही कुंती यादव सहित अन्य छात्राओं से चर्चा की और उन्हें प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आज के दौर तकनीक का है, वहीं देश आज तरक्की कर सकता है जिसकी तकनीक में अच्छी पकड़ हो, तकनीक में कौशल प्राप्त युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि आप सभी पूरे मन लगाकर सीखे और अपने सपने को पूरा करें।
कलेक्टर ने  लाइवलीहुड कॉलेज के प्राचार्य श्री अमरनाथ धमगया और नवगुरुकुल के मेंटोर से कहा कि प्रशिक्षण में एआई, आधुनिक कंप्यूटर प्रोग्राम को भी शामिल करे। उन्होंने कॉलेजों में सेमिनार लगाकर कैरियर के बारे गाइडेंस देने तथा   अन्य गतिविधियां आयोजित कर छात्रों को जागरूक करने को कहा। विदित हो कि नवगुरुकुल में  विद्यार्थियों को कंप्यूटर प्रोग्रामिंग तथा व्यावसायिक कौशलों का प्रशिक्षण दिया जाता है।। प्रशिक्षण अवधि में अभ्यर्थियों को निःशुल्क छात्रावास, लैपटॉप, इंटरनेट सुविधा एवं भोजन की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाती है। कार्यक्रम पूर्णतः रोजगारोन्मुखी स्वरूप में संचालित किया जाता है। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री प्रशांत कुशवाहा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रमोद भटनागर सहित नवगुरुकुल के अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

  • Related Posts

    जयमरगा के गढ़पहाड़ की गुफा में प्रागैतिहासिक काल के हैं आदिमकालीन शैलचित्र जशपुर से लगभग 30 किलोमीटर दूर मनोरा विकासखंड में स्थित है यह पुरातात्विक स्थल

     जशपुरनगर 03 अप्रैल 2026/ जशपुर प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण तो है ही पुरातात्विक दृष्टिकोण से भी समृद्ध है। यहां की प्राकृतिक छटा सहज ही लोगों को आकर्षित करती है। यहां पर…

    Read more

    प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 04 लाख की राशि स्वीकृत

    जशपुरनगर 03 अप्रैल 2026/  कलेक्टर  रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?