Ro no D15139/23

कलेक्टर  रोहित व्यास ने ग्राम पंचायतों में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा की राशन कार्ड धारियों के ई-केवाईसी कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश

 एलपीजी टंकी के अवैध भंडारण और कालाबाजारी पर सख्त कार्यवाही करने को कहा

जशपुरनगर 16 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ग्राम पंचायतों में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, खाद्य विभाग, मछली पालन विभाग, समाज कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित एनआरएलएम एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत संचालित योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर श्री अनिकेत अशोक, अतिरिक्त जिला पंचायत सीईओ श्रीमती प्रियंका रानी गुप्ता सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
खाद्य विभाग की समीक्षा में कलेक्टर ने राशन कार्ड धारकों के ई-केवाईसी कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने संदिग्ध राशन कार्डों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के को कहा, जिसमें जांच, डुप्लीकेट कार्ड निरस्त करना एवं अपात्र व्यक्तियों के नाम हटाना शामिल है। साथ ही एलपीजी टंकी के अवैध भंडारण और कालाबाजारी पर सख्त कार्यवाही करने हेतु भी निर्देशित किया। इसके अलावा उन्होंने विशेष पिछड़ी जनजाति समुदायों को उज्जवला योजना के तहत निर्धारित समय सीमा में गैस कनेक्शन प्रदान करने के निर्देश दिए।
महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा में कलेक्टर श्री व्यास ने ने आंगनबाड़ी भवनों के साथ ही शौचालयों के निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने जनमन के तहत बन रहे आंगनबाड़ी भवनों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने को कहा। साथ ही महतारी वंदन योजना के तहत बचे हुए ई-केवाईसी कार्य को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि इस योजना का लाभ लेने से कोई वंचित न हो। समाज कल्याण विभाग की समीक्षा में पेंशन योजना के हितग्राहियों का आधार सीडिंग कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए, ताकि सभी पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं के लाभ मिल सके। इसके अलावा कलेक्टर ने सशक्त जशपुर अभियान के तहत शिविर आयोजित कर शत प्रतिशत दिव्यांजनों का यूडीआईडी कार्ड बनाने के निर्देश दिए। मत्स्य विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री व्यास ने शासकीय तालाबों का नियमानुसार पट्टा प्रदान करने के निर्देश दिए, जिससे जरूरतमंदों को रोजगार उपलब्ध हो सके। साथ ही एनएफडीबी के अंतर्गत मछुआ पालक किसानों का पंजीयन सुनिश्चित कराने तथा उन्हें केसीसी योजना से जोड़कर लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा में कलेक्टर श्री व्यास ने स्व-सहायता समूहों में महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने, लंबित बैंक लिंकेज कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा महिलाओं द्वारा संचालित उद्यमों को ऋण वितरण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने पात्र हितग्राहियों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। बैठक के दौरान कलेक्टर ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की समीक्षा करते हुए ओडीएफ प्लस मॉडल, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, गांवों में कचरा संग्रहण व्यवस्था, हाट-बाजारों की नियमित साफ-सफाई, व्यक्तिगत एवं सामुदायिक शौचालयों का निर्माण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट तथा स्वच्छता श्रमदान की प्रगति की जानकारी और इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    माननीय राज्यपाल रमेन डेका ने किया नवीन विधान सभा परिसर में ‘नवीन प्रेक्षागृह का लोकार्पण

    नवीन विधान सभा परिसर में ‘‘उत्कृष्टता अलंकरण समारोह‘‘ का गरिमामय आयोजन. -’’उत्कृष्ट विधायकों’’ एवं ’’मीडिया प्रतिनिधियों’’ को किया गया सम्मानित. रायपुर, दिनांक 15/07/2026 (IMNB NEWS AGENCY)   छत्तीसगढ़ नवीन विधान…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी बधाई

    *अमिता की उपलब्धि पूरे छत्तीसगढ़ और देश के लिए गर्व का विषय, युवाओं और बेटियों के लिए प्रेरणा – मुख्यमंत्री श्री साय*   रायपुर 15 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण