कलेक्टर रोहित व्यास ने सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के तहत संचालित विकास कार्यों की ली समीक्षा बैठक

गुणवत्ता और समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

जशपुरनगर 06 अगस्त 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अधिकारियों की एक बैठक लेकर सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण, एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के तहत संचालित विकासकार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने समस्त कार्यों को गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर श्री व्यास ने जनपद पंचायत सीईओ को जिन सरपंचों और सचिवों ने राशि आहरण के बाद भी कार्य नहीं कराया है, उनसे वसूली की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने प्रत्येक निर्माण कार्य की जानकारी के लिए नागरिक सूचना पटल लगाने हेतु भी निर्देशित किया। जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार ने आवागमन की सुविधा के लिए सीसी रोड, पुल-पुलिया के निर्माण कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री हरिओम द्विवेदी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जशपुर श्री संजय सिंह सहित जनपद पंचायतों के सीईओ मौजूद थे।

  • Related Posts

    बिहान अंतर्गत स्व-सहायता समूहों के लिए बैंक मेला आयोजित जनपद पंचायत कार्यालयों में 18 से 27 फरवरी तक अलग-अलग तिथियों में होगा बैंक मेला आयोजन

    जशपुरनगर 16 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में गठित एवं पुनर्गठित स्व-सहायता समूहों  की आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु बैंकों के माध्यम से ऋण…

    Read more

    कलेक्टर रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएँ अधिकारियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी निराकरण के दिए निर्देश

    जशपुरनगर 16 फरवरी 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज सोमवार को जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में आम नागरिकों से सीधे रूबरू होकर उनकी समस्याएँ एवं मांगों की जानकारी ली।…

    Read more

    NATIONAL

    राहुल को बृजमोहन ने बताया धोबी पछाड़, कांग्रेसी नेता चाहते हैं-राहुल हटें तो हम डटें, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    राहुल को बृजमोहन ने बताया धोबी पछाड़, कांग्रेसी नेता चाहते हैं-राहुल हटें तो हम डटें, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें 16 फरवरी के ताजा भाव

    सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें 16 फरवरी के ताजा भाव

    17 फरवरी को है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें भारत पर क्या पड़ेगा प्रभाव

    17 फरवरी को है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें भारत पर क्या पड़ेगा प्रभाव

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 फरवरी को मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से मुलाकात करेंगे

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 फरवरी को मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से मुलाकात करेंगे

    प्रधानमंत्री ने दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में वैश्विक नेताओं का स्वागत किया

    प्रधानमंत्री ने दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में वैश्विक नेताओं का स्वागत किया

    इमरान खान को जेल या अस्पताल? आंखों की रोशनी पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला

    इमरान खान को जेल या अस्पताल? आंखों की रोशनी पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला