Ro no D15139/23

आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को सभी सुविधाएं मिले इसका रखे विशेष ध्यानरू कलेक्टर रोहित व्यास कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र सीटोंगा और तेतेरटोली का किया निरीक्षण

 जशपुरनगर 05 मई 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज जशपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सीटोंगा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र एवं तेतेरटोली आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों से आत्मीय संवाद कर उनका हाल-चाल जाना और उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल एवं बिजली की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि बच्चों को शासन द्वारा निर्धारित सभी सुविधाओं का पूर्ण लाभ मिलना चाहिए। तेतेरटोली आंगनबाड़ी केंद्र में नलकूप खराब पाए जाने पर उन्होंने तत्काल लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी  विभाग के अधिकारी को फोन कर उसे शीघ्र सुधारने के निर्देश दिए। साथ ही, आंगनबाड़ी केंद्रों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था के लिए सोखता गड्ढा निर्माण कराने को भी कहा।

कलेक्टर ने बच्चों से किया आत्मीय संवाद, किए फल वितरित
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री रोहित व्यास बच्चों के बीच बैठकर उनसे आत्मीय संवाद किया। बच्चों ने भी उन्हें अपने बीच पाकर काफी प्रसन्न नजर आए और सहजता के साथ संवाद किया। कलेक्टर ने बच्चों से पूछा कि उन्हें आंगनबाड़ी में कैसा लगता है और क्या उन्हें समय पर नाश्ता मिलता है। बच्चों ने बताया कि उन्हें यहां अच्छा लगता है और नियमित रूप से पौष्टिक नाश्ता भी प्राप्त होता है। इस अवसर पर कलेक्टर ने बच्चों को फल वितरित किए। साथ ही तेतेरटोली आंगनबाड़ी केंद्र की एक बच्ची तनिषा के जन्मदिन के अवसर पर उसे शुभकामनाएं देकर उसका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला परियोजना अधिकारी श्री अजय शर्मा सहित आंगनबाड़ी केंद्र के कर्मचारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर आयोजित

    रायपुर, 17 जून 2026/ प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में राजस्व अनुभाग स्तर पर 18 से 20 जून…

    Read more

    बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, कर्मचारियों का जन्मदिन बना यादगार – “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” के तहत शासकीय कर्मचारी बच्चों संग साझा कर रहे हैं खुशियाँ

      रायपुर, 17 जून 2026/ जिले में शासकीय कर्मचारियों के जन्मदिन अब केवल व्यक्तिगत आयोजन नहीं रह गए हैं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम बनते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत