Ro no D15139/23

प्राइवेट हॉस्पिटल में सोनोग्राफी के दौरान गर्भ में पल रहे बच्चे का लिंग जांच करने की जानकारी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई — कलेक्टर शिकायतें मिलने पर एफआईआर भी दर्ज की जाएगी

 प्राइवेट हॉस्पिटल को भी प्रत्येक माह के दो दिन 9 और 24 तारीख को गर्भवती महिलाओं और अन्य महिलाओं का स्वास्थ्य जांच करने के निर्देश
हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएं
राहवीर योजना के तहत सड़क दुघर्टना में घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने और जान बचाने वाले व्यक्ति को किया जाएगा सम्मानित
जिले में अभियान चलाकर टीबी और कुष्ठ मरीजों को निःशुल्क दवाईयां उपलब्ध कराने के भी निर्देश

जशपुरनगर 25 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने बुधवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्राइवेट हॉस्पिटल और निजी पैथोलॉजी संचालकों की समीक्षा बैठक ली।
कलेक्टर ने सभी प्राइवेट हॉस्पिटल के डॉक्टरों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि गर्भवती महिलाओं का सोनोग्राफी अल्ट्रासाउंड के माध्यम से लिंग भ्रूण का पता लगाना कानूनी अपराध है किसी भी संस्थान के दौरा ऐसी शिकायतें मिलती है तो संबंधित संस्था के विरुद्ध pcpndt एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी और संस्था के विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज किया जाएगा।
कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान प्राइवेट हॉस्पिटल में होने वाले गर्भवती महिलाओं की जांच और सिजेरियन ऑपरेशन की भी जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि पत्थलगांव निजी अस्पताल से और कुनकुरी के 2 प्राइवेट हॉस्पिटल की ज्यादा शिकायतें मिल रही है। अस्पताल संचालकों को व्यवस्था में सुधार लाने की सख्त हिदायत दी है।
कलेक्टर ने कहा कि बेटियां नहीं रहेगी तो अपने बेटों के लिए बहू कहां से ला पाएंगे इसलिए बेटियों को भी बचाने की जिम्मेदारी सभी पालकों की है।
कलेक्टर ने सभी प्राइवेट हॉस्पिटल के संचालकों को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत सभी गर्भवती महिलाओं और अन्य महिलाओं का  प्रत्येक माह के सप्ताह के दो दिन 9 तारीख और 24 तारीख को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच करने के निर्देश दिए हैं।
और महिलाओं का एएनसी जांच करने के लिए कहा है।
उन्होंने कहा स्वास्थ्य परीक्षण से हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की स्थिति पहले से पता चल पाएगी ताकि उचित इलाज समय पर किया जा सके।
कलेक्टर ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की गर्भवती महिलाओं का अनिवार्य रूप से स्वास्थ्य जांच करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने जिला अस्पताल के गर्भवती महिलाओं के संस्थागत प्रसव की जानकारी ली और कम प्रगति पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने और प्रगति लाने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने कुनकुरी निजी अस्पताल में सिजेरियन ऑपरेशन के ज्यादा केस आने पर इसे गंभीरता से लेने के निर्देश दिए हैं और मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी को टीम गठित करके जिन अस्पताल में ज्यादा शिकायतें मिल रही है वहां जांच करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान केंद्र सरकार की राहवीर योजना की भी जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि दुर्घटना में घायलों की जान बचाने वालों सम्मानित किया जाएगा। और शासन द्वारा निर्धारित राशि भी ईनाम के रूप देने का प्रावधान किया गया है।
योजना का उद्देश्य गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को दुर्घटना के एक घंटे के भीतर अस्पताल पहुंचाना है जिसे गोल्डन ऑवर कहा जाता है।
इस दौरान घायलों को समय पर चिकित्सकीय  सहायता मिल जाए तो मरीज की जान बचाई जा सकती है।
उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति तत्परता से घायलों को अस्पताल पहुचांता है तो उस व्यक्ति को राहवीर की उपाधि दी जाएगी और सम्मानित किया जाएगा।
कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी को जिले में टीबी और कुष्ठ मरीजों का स्वास्थ्य जांच करके चिन्हांकन करने के निर्देश दिए हैं और मरीजों को समय पर दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए कहा है। टीबी मुक्त अभियान के तहत 100 दिन का जिले में कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इस दौरान टीबी से संभावित मरीजों का चिन्हांकन किया जाएगा और उन्हें निशुल्क दवाई उपलब्ध कराई जाएगी
कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिलाओं और बच्चों का समय पर टीकाकरण करने निर्देश दिए हैं।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जीएस जात्रा और प्राइवेट हॉस्पिटल के संचालक और निजी पैथोलॉजी संचालक गण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा रायपुर: विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु, परम पावन सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब सोमवार 10 अगस्त को…

    Read more

    बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस

    प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज जशपुरनगर 09 अगस्त 2026/ प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी…

    Read more

    NATIONAL

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास