Ro no D15139/23

नगरीय निकायों की दुकानों का किराया ना देने वालों की दुकानें की जाएं बंद- कलेक्टर

नगरीय निकायों के राजस्व को बढ़ाने कलेक्टर ने विभिन्न करों का आहरण तीव्र करने दिए निर्देश
कलेक्टर ने की नगरीय निकायों के कार्यों की  समीक्षा

जशपुरनगर 30 जुलाई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में मंगलवार को नगरीय निकायों के अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कलेक्टर ने नगरीय निकायों के राजस्व में वृद्धि के लिए विभिन्न करों का आहरण तीव्र करने को कहा। उन्होंने नगरीय निकायों की दुकानों में संचालित दुकानों का किराया ना देने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए लंबे समय से किराया ना देने वालों की दुकानों को बंद कर सील करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने जिले के नगरीय निकायों में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए जो भी कार्य संभव हो उन्हें पूर्ण करने के निर्देश दिए। नगरीय निकायों में डिजिटल डोर नम्बर लगाने की प्रक्रिया के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन के लिए मानकों के अनुरूप सुविधाओं को विकसित करने पर ध्यान केंद्रित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अटल मॉनिटरिंग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का समय पर निराकरण करने एवं सभी नगरीय निकायों में सौंदर्यीकरण का कार्य करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने आवारा पशुओं को सड़कों से हटाने को कहा। इस दौरान उन्होंने पीएम स्वनिधि, स्लम स्वास्थ्य योजना, धन्वन्तरि योजना, आधार अपडेशन कैम्प, पीएम आवास योजना, एनयूएलएम, एसएलआरएम केंद्रों के संचालन आदि पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने सूखा कचरा एवं गीला कचरा अलग अलग संग्रहित करने हेतु लोगों को प्रेरित करने के लिए विशेष प्रचार अभियान चला कर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने समाज कल्याण विभाग के साथ मिलकर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट निर्माण कार्य में सहयोग करते हुए मृत व्यक्तियों का नाम सूची से हटाने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    कलेक्टर रोहित व्यास ने सन्ना क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था  की समीक्षा जश लर्न के प्रभावी संचालन पर विशेष जोर, शैक्षणिक व्यवस्था बेहतर करने पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करने दिए निर्देश

     जशपुरनगर 31 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने तहसील कार्यालय सन्ना में सन्ना क्षेत्र के विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं जश लर्न कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर…

    Read more

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने केसरा एवं सन्ना में महाविद्यालय भवन निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण गुणवत्ता, तकनीकी मानकों के अनुसार और विद्यार्थियों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने दिए निर्देश

      जशपुरनगर 31 जुलाई 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने गुरुवार को जनपद पंचायत मनोरा के ग्राम केसरा में प्रस्तावित नवीन महाविद्यालय भवन हेतु चिन्हांकित भूमि तथा सन्ना में निर्माणाधीन महाविद्यालय भवन…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल