Ro no D15139/23

अवैध मादक द्रव्यों के विक्रय के विरुद्ध की जाए कार्रवाई – कलेक्टर

कलेक्टर ने की नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन सेंटर (एनकोर्ड) के कार्यों की समीक्षा

जशपुरनगर 05 अगस्त 2025/ जिले में नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन सेंटर (एनकोर्ड) के कार्यों की समीक्षा हेतु कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभाकक्ष में मंगलवार को बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, एडीएम प्रदीप कुमार साहू, एएसपी अनिल सोनी, सभी एसडीएम, एसडीओपी सहित स्वास्थ्य विभाग, आबकारी विभाग, पुलिस विभाग, यातायात विभाग, परिवहन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
इस बैठक में कलेक्टर ने जिले में कोटपा एक्ट के तहत की गयी कार्यवाहियों की जानकारी ली, इसके साथ ही एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई कार्यवाहियों की समीक्षा की। उन्होंने पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत अवैध मादक पदार्थों के व्यापार में संलिप्त आदतन अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जिले में तस्कर एवं विदेशी मुद्रा छल साधक (संपत्ति संपहरण) अधिनियम (सफेगा) के तहत कार्यवाही करने के लिए पुलिस के अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने पुलिस विभाग, औषधि प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को संयुक्त दल बनाकर अवैध मादक द्रव्यों के विक्रय पर प्रतिबंध लगाने हेतु कार्रवाई कर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने सभी मेडिकल स्टोरों के संचालकों के साथ एसडीएमों को बैठक लेकर उन्हें बिना पर्ची अनुसूचित दवाइयां ना विक्रय करने, बच्चों को मादक द्रव्यों का विक्रय न करने, मेडिकल स्टोरों में फार्मेसी में शिक्षा प्राप्त व्यक्ति अवश्य नियुक्त करने तथा सीसीटीव्ही लगाया जाना सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सभी एसडीएमों को आकस्मिक रूप से मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण कर सीसीटीवी स्थापना एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही 2 स्थानों पर मेडिकल दुकानों में मानकों का पालन न करने पर हुई कार्रवाई की भी जानकारी ली।
उन्होंने नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शपथ कार्यक्रम के तहत सभी स्कूलों, कालेज, शिक्षण संस्थानों के साथ साथ ग्राम सभाओं में लोगों को नशामुक्ति के लिए प्रेरित करते हुए शपथ दिलाने को कहा। उन्होंने नशामुक्ति के लिए अभियान की फ़ोटो अपलोड कर लोगों को डिजिटल सर्टिफिकेट प्रदान करने को कहा।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल से चांपाझरिया व्यपवर्तन योजना का होगा विस्तार 51 करोड़ 44 लाख रुपये की मिली स्वीकृति 1800 हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगा सिंचाई लाभ सिंचाई क्षमता बढ़ेगीकृकिसान होंगे समृद्ध

     जशपुरनगर 02 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल पर विकासखंड दुलदुला स्थित चांपाझरिया व्यपवर्तन योजना को राज्य शासन द्वारा पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण योजना के…

    Read more

    जल जीवन मिशन: घर-घर बह रही है स्वस्थ जीवन की धारा घरेलू नल से बदली ग्रामीण जिंदगी, सुरक्षित और आसान हुआ जीवन

      जशपुरनगर 02 अप्रैल 2026/ पानी के बिना जीवन की कल्पना असंभव है। स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल हर परिवार की मूलभूत आवश्यकता है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए सरकार…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत