Ro no D15139/23

पोषण माह 2025 – पोषण पंचायतों को सक्रिय करते हुए विभिन्न गतिविधियों का करें आयोजन : कलेक्टर

– कलेक्टर की उपस्थिति में पोषण अभियान अंतर्गत पोषण माह 2025 के जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन
– 17 सितम्बर से 16 अक्टूबर 2025 तक होगा आयोजन
राजनांदगांव 18 सितम्बर 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे की उपस्थिति में पोषण अभियान अंतर्गत पोषण माह 2025 के जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कलेक्टर ने कहा कि पोषण अभियान के तहत स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के साथ ही पोषण माह का शुभारंभ किया जाएगा। पोषण माह 2025 का आयोजन 17 सितम्बर से 16 अक्टूबर 2025 तक होगा। इसका उद्देश्य पोषण पंचायतों को सक्रिय करना है। पोषण माह के दौरान ग्राम स्तर पर मोटापे का समाधान-चीनी और तेल की खपत कम करना, स्थानीयता को बढ़ावा देना, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ईसीसीई) व पोषण भी पढ़ाई भी, कनवरजेंट एक्सन एण्ड डिजिटलाटाइजेशन, शिशु एवं छोटे बच्चों के आहार की प्रथाएं, मैन-स्ट्रीमिंग थीम पर गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। पोषण माह के प्रभावी, सुचारू एवं परिणाममूलक आयोजन एवं गतिविधियों के आयोजन में जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्रों, महिला स्वसहायता समूहों सहित अन्य सभी की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कराने कहा गया।
कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती गुरूप्रीत कौर ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर पिता के नेतृत्व में पौष्टिक आहार व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन, स्वस्थ भोजन का महत्व, स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों के उपयोग के बारे में जागरूकता, स्वच्छता एवं हाथ धुलाई जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपी को दी गई आजीवन कारावास की सजा

      राजनांदगांव 02 अप्रैल 2026। सत्र न्यायालय राजनांदगांव में लंबित छत्तीसगढ़ राज्य विरूद्ध मनीष यादव में आरोपी को आजीवन कारावास एवं 500 रूपए अर्थदण्ड की सजा सुनाई गई है। कार्यालय…

    Read more

    दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से बदली भूमिहीन परिवारों की जिंदगी

      – भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को मिला आर्थिक सुरक्षा – भूमिहीन परिवारों का बढ़ा आत्मविश्वास राजनांदगांव 02 अप्रैल 2026। राज्य सरकार द्वारा भूमिहीन श्रमिकों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान हेतु चलाई…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत