Ro no D15139/23

कलेक्टर अजीत वसंत ने कनकी धान उपार्जन केंद्र का किया आकस्मिक निरीक्षण*

वास्तविक किसानों से इसी खरीफ सीजन के धान खरीदने  के निर्देश*
*अवैध धान को रोकने में किसानों से सहयोग मांगा*

कलेक्टर   अजीत वसंत ने आज कोरबा विकासखंड अंतर्गत ग्राम कनकी के धान उपार्जन केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया और किसानों से संवाद किया। कलेक्टर ने उपार्जन केंद्र के नोडल अधिकारी एवं प्रबंधक को निर्देशित किया कि खरीफ सीजन के धान केवल वास्तविक और पंजीकृत किसानों से ही खरीदे जाएँ।
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान उपार्जन केंद्र की समग्र व्यवस्था का अवलोकन करते हुए यह निर्देश दिए कि धान का भंडारण एवं स्टैकिंग सुरक्षित, सुव्यवस्थित और नियमों के अनुरूप किया जाए, ताकि गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी न आए। साथ ही बारदाने की संख्या का पंजी में शत-प्रतिशत सही एंट्री सुनिश्चित करने और बारदानों में स्टेंसिल लगाने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने उपार्जन केंद्र में लगे कैमरों को सदैव क्रियाशील रखने और आवक एप्लीकेशन में प्रत्येक किसान की जानकारी पूरी तरह दर्ज करने के निर्देश दिए, जिससे खरीदी की प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। कलेक्टर ने किसानों से चर्चा करते हुए अवैध धान को बेचने से रोकने सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि  यदि कहीं अवैध धान खपाने की जानकारी मिले तो प्रशासन को अवश्य सूचित करें।
निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर   देवेंद्र पटेल, खाद्य एवं कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 से अवैध धर्मांतरण पर सख्त नियंत्रण के साथ ही आस्था और सामाजिक समरसता को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    रायपुर 19 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ विधानसभा द्वारा धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 पारित किए जाने को राज्य की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की पुण्यतिथि पर किया नमन

    रायपुर, 19 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की पुण्यतिथि (20 मार्च) पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने कहा कि…

    Read more

    NATIONAL

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट