Ro no D15139/23

कलेक्टर मिश्रा ने सक्षम प्रोजेक्ट के तहत दिव्यांग सायरा बानो को सौंपी ई-रिक्शा*

*

कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने सक्षम प्रोजेक्ट के अंतर्गत दिव्यांग सायरा बानो को बीते दिन कलेक्ट्रेट परिसर में ई-रिक्शा की चाबी सौंपकर उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। इस दौरान सायरा बानो ने ई रिक्शा का रिबन काटा और अधिकारियों का इस सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री मिश्रा ने सायरा बानो को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
सायरा बानो ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व उनकी बेटी का निधन हो गया, जिसके बाद बेटी के दोनों बच्चों की जिम्मेदारी उन पर आ गई है। दिव्यांगता के कारण वे सामान्य मेहनत-मजदूरी का कार्य नहीं कर पा रही थीं। सक्षम प्रोजेक्ट के तहत ई-रिक्शा मिलने से अब वे इसका संचालन कर अपनी आजीविका अर्जित करेंगी और बच्चों को बेहतर शिक्षा दिला सकेंगी।
ई-रिक्शा मिलते ही सायरा बानो ने वाहन का हॉर्न बजाकर अपनी खुशी जाहिर की। इस अवसर पर महापौर श्री रामू रोहरा ने भी सायरा बानो को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर श्रीमती कल्पना ध्रुव, उप संचालक समाज कल्याण डॉ मनीषा पाण्डे सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा की विशेष पहल पर जिले में सक्षम प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई है। इस परियोजना के तहत दिव्यांगजनों को कौशल से जोड़ने, उनकी आजीविका सुदृढ़ करने, प्रशिक्षण उपलब्ध कराने तथा वित्तीय सहायता प्रदान करने के कार्य किए जा रहे हैं। इस पहल से जिले के दिव्यांगजनों को नया सहारा मिल रहा है। कलेक्टर की इस संवेदनशील पहल के लिए जिले के दिव्यांगजनों ने आभार व्यक्त किया है।

  • Related Posts

    उप मुख्यमंत्री ने 5.36 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली सड़क निर्माण का किया भूमिपूजन

    *4.20 किमी की बनेगी पक्की सड़क, गांवों का शहर से संपर्क होगा मजबूत* *छत्तीसगढ़ सरकार गांवों के विकास के लिए कर रही कार्य– उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा* *गन्ना किसानों…

    Read more

    आत्मसमर्पण से पुनर्वास तक-पवन कुमार ने हिंसा का रास्ता छोड़ जीवन की नई शुरुआत की

      विशेष आवास परियोजना से मिला पक्का आशियाना रायपुर, 06 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ में सुशासन सरकार की सरकार ने माओवादी आत्मसमर्पण, पीड़ित राहत एवं पुनर्वास नीति-2025 हिंसा छोड़ मुख्यधारा से…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….