Ro no D15139/23

अवैध अतिक्रमण एवं बिना अनुमति ईंट भट्ठा संचालन पर करें आवश्यक कार्रवाई-कलेक्टर श्री वसंत कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए

अम्बिकापुर 06 अप्रैल 2026/  कलेक्टर  अजीत वसंत ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की तहसीलवार समीक्षा बैठक लेकर लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण में गुणवत्ता युक्त प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण एवं बिना अनुमति के ईंट भट्ठा संचालित नहीं होगा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करें।

कलेक्टर ने तहसीलवार  अविवादित/विवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, नक्शा बटांकन, अभिलेख शुद्धता, ई-कोर्ट प्रकरण सहित सभी राजस्व प्रकरणों की प्रगति पर समीक्षा की। उन्होंने लंबित प्रकरणों के त्वरित और प्रभावी निपटान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

कलेक्टर ने विवादित/अविवादित नामांतरण के आवेदनों की समीक्षा करते हुए सभी तहसीलदारों को लंबित प्रकरणों के त्वरित और प्रभावी निराकरण के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने नक्शा बटांकन कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही राजस्व निरीक्षक और पटवारियों को सक्रिय होकर तत्परता के साथ कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा सभी एसडीएम को इस कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करने निर्देशित किया। उन्होंने नक्शा बटांकन, आधार सीडिंग, किसान किताब की प्रविष्टि,अभिलेख शुद्धता, प्राकृतिक आपदा के लंबित प्रकरण, वन अधिकार पट्टा सहित राजस्व मामलों की अन्य प्रकरणों की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

कलेक्टर ने सभी तहसीलों में लंबित 1 से 3 वर्ष, 3 से 5 वर्ष  से अधिक समय से लंबित भू-अर्जन सहित अन्य राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के लिए राजस्व अधिकारियों से व्यक्तिगत रुचि लेकर तत्परता के साथ कार्य करने को कहा। कलेक्टर ने त्रुटि सुधार से संबंधित सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध तरीके से निराकरण करने और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न होने देने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अभिलेख शुद्धता का कार्य तेजी से पूर्ण किया जाए, ताकि प्रकरणों के निराकरण  में लंबित समय को कम किया जा सके और जनता को त्वरित सेवाएं उपलब्ध हों।

बैठक में अपर कलेक्टर  सुनील नायक, एसडीएम, अधीक्षक भू-अभिलेख, सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पीएमएफई योजना से मिली नई दिशा, आधुनिक मशीनों से बढ़ा कारोबार

    कृषि परिवार से निकलकर प्रो. जितेन्द्र कुमार धनकर ने फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में बनाई नई पहचान रायपुर, 10 अगस्त 2026/खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले के ग्राम अतरिया निवासी 35 वर्षीय प्रो. जितेन्द्र…

    Read more

    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से पूरन दास को मिली बड़ी राहत

    3 किलोवाट सोलर रूफटॉप प्लांट से बिजली बिल 5000 रू से घटकर 1000 रू से कम, स्वच्छ ऊर्जा को दिया बढ़ावा रायपुर, 10 अगस्त 2026/ प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात