Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा’ से साकार हो रहे उच्च शिक्षा के सपने पहाड़ों के बीच से निकला कामयाबी का रास्ताः जमड़ी की प्रीति अब हर दिन जा रही हैं कॉलेज

अम्बिकापुर 06 अप्रैल 2026/  जिले के दूरस्थ अंचलों को मुख्यधारा से जोड़ने की पहल अब रंग ला रही है। ’मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा योजना’ केवल आवागमन का साधन मात्र नहीं, बल्कि ग्रामीण छात्र-छात्राओं के भविष्य की नई जीवनरेखा बन गई है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की मंशानुसार लूण्ड्रा विकासखंड के ग्राम जमड़ी में मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के पहुंचने से शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।

बाधाएं हुईं दूर, हौसलों को मिली उड़ान
कल तक जो ऊबड़-खाबड़ रास्ते और भौगोलिक दूरियां ग्राम जमड़ी की बेटियों के लिए कॉलेज पहुँचने में बाधा बनी हुई थीं, आज वही रास्ते सुलभ परिवहन के कारण सफलता का मार्ग बन गए हैं। इस बदलाव की कहानी साझा करते हुए स्नातक की छात्रा प्रीति यादव बताती हैं कि उनके गाँव से अंबिकापुर की दूरी तय करना एक बड़ी चुनौती थी। उन्होंने बताया कि हमने कॉलेज की पढ़ाई तो शुरू कर ली थी, लेकिन पहुँचने का कोई निश्चित साधन नहीं था। कभी ऑटो के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता था, तो कभी अजनबियों से लिफ्ट मांगकर कॉलेज जाना हमारी मजबूरी थी। इससे पढ़ाई और सुरक्षा दोनों की चिंता सताती थी। लेकिन मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा शुरू होने से अब बस सीधे हमारे गाँव तक आती है। अब हम बिना किसी डर और देरी के अपनी रेगुलर क्लास अटेंड कर पा रहे हैं।

सुशासन का मिला सीधा लाभ

योजना के क्रियान्वयन से अब जमड़ी की दर्जनों छात्राएं नियमित रूप से उच्च शिक्षा संस्थान पहुँच रही हैं। प्रीति की तरह अन्य छात्राओं के चेहरों पर आई मुस्कान मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सुशासन और ’अंतिम छोर तक विकास’ के संकल्प को सिद्ध कर रही  है।

योजना के लिए जताया आभार

गाँव को सीधे जिला मुख्यालय (अंबिकापुर) से जोड़ने वाली मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के लिए प्रीति यादव ने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि है इस योजना ने न केवल छात्राओं की राह आसान की है, बल्कि आर्थिक रूप से भी राहत पहुंचाया है।

  • Related Posts

    ​डिजिटल और पारदर्शी राजस्व प्रशासन: जनहित में सुशासन का नया अध्याय

      रायपुर,10 अगस्त 2026/ ​राज्य सरकार का राजस्व विभाग आम नागरिकों के जीवन से सीधे जुड़ा हुआ एक महत्वपूर्ण घटक है। भूमि संबंधी मामलों की जटिलताओं को समाप्त करने, सरकारी…

    Read more

    पीएमएफई योजना से मिली नई दिशा, आधुनिक मशीनों से बढ़ा कारोबार

    कृषि परिवार से निकलकर प्रो. जितेन्द्र कुमार धनकर ने फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में बनाई नई पहचान रायपुर, 10 अगस्त 2026/खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले के ग्राम अतरिया निवासी 35 वर्षीय प्रो. जितेन्द्र…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात