Ro no D15139/23

गेरसा बांध क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर कलेक्टर, एसपी एवं जिला पंचायत सीईओ पहुंचे  मौके पर

जानदृमाल की सुरक्षा, फसल क्षति सर्वे एवं किसानों को मुआवजा दिलाने के दिए निर्देश

अम्बिकापुर 06 सितम्बर 2025/ सरगुजा जिले के लुंड्रा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत गेरसा स्थित गेरसा बांध शनिवार 6 सितंबर की सुबह लगभग 10 बजे क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही कलेक्टर श्री विलास भोसकर , पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल एवं जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने ने बांध के क्षतिग्रस्त हिस्से का निरीक्षण कर तत्काल स्थिति का जायजा लिया।

कलेक्टर श्री भोसकर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बांध के क्षतिग्रस्त हिस्से की तत्काल बैरिकेडिंग कर क्षेत्र को सुरक्षित बनाया जाए।
प्रभावित गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क किया जाए, ताकि जानदृमाल की हानि न हो। प्रभावित किसानों की फसल क्षति का त्वरित सर्वे कर मुआवजा भुगतान की कार्यवाही शीघ्र प्रारंभ की जाए। प्रभावित क्षेत्र में मछली पकड़ने की गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाई जाए। बांध की तकनीकी जांच कर मरम्मत एवं सुरक्षा के लिए आवश्यक कंक्रीटिंग और कटिंग कार्य की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए।
कलेक्टर ने ग्रामीणों से रूबरू हुए और आश्वस्त किया कि शासन-प्रशासन उनकी हर संभव मदद करेगा और किसानों को हुए नुकसान की भरपाई प्राथमिकता से की जाएगी।

गौरतलब है कि गेरसा बांध वर्ष 1990 में निर्मित एक लघु सिंचाई योजना है, जिससे लगभग 142 हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ एवं रबी फसलों की सिंचाई होती है। बांध की अधिकतम ऊँचाई लगभग 24 मीटर है तथा इसका कैचमेंट क्षेत्रफल 1.95 वर्ग किलोमीटर है। जलभराव की क्षमता 0.96 एमसीएम है। घटना के समय बांध में लगभग 0.15 एमसीएम पानी भरा हुआ था। प्रारंभिक निरीक्षण में पाया गया कि दाईं फ्लैंक की लगभग 25दृ30 मीटर लंबाई क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे जल का रिसाव जारी है।

इस निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय अग्रवाल, एसडीएम श्री जे.यू. शतरंज, राज्य बांध सुरक्षा संगठन रायपुर से मुख्य अभियंता श्री अरुण बाडियें, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री अशोक निरंजन सहित अन्य अधिकारीदृकर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जीपीएफ प्रकरणों के निराकरण हेतु 19 से 21 अगस्त तक विशेष शिविर का होगा आयोजन

    अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/   वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने बताया कि सामान्य भविष्य निधि (जी.पी.एफ.) अभिदाताओं के गुमशुदा कटौत्रे, ऋणात्मक शेष, full want/part want/missing credit प्रकरणों के निराकरण हेतु महालेखाकार (लेखा…

    Read more

    आपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 0.4 अभियान के तहत सरगुजा की महिलाओं ने सैनिक भाइयों के लिए भेजा रक्षा सूत्र

    सीमा पर तैनात जवानों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ की बहनों का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद- महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े   अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/ रक्षाबंधन के पावन…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!