Ro no D15139/23

कलेक्टर ने ली निर्माण विभागों की समीक्षा बैठक

अप्रारंभ एवं निविदा स्तर के कार्यो में भी शीघ्रता से कार्यवाही पूर्ण करते हुए कार्य प्रारंभ कराएं- कलेक्टर
विभागों के प्रगतिशील एवं लंबित कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कराने के दिए निर्देश
कार्य में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के अनुबंध निरस्त कर, ब्लैक लिस्ट करने हेतु किया निर्देशित

 

कलेक्टर   कुणाल दुदावत कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विभिन्न निर्माण विभागों की बैठक लेकर प्रगतिरत निर्माण कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सभी निर्माणाधीन कार्यो को शीघ्रता से पूर्ण कराने हेतु सभी निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही निर्माण कार्यो के गुणवत्ता पर किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी।  इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग, सेतु, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित अन्य निर्माण विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने राष्ट्रीय राजमार्ग में प्रगतिरत निर्माण व मरम्मत कार्यो की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए तेजी से प्रगति लाने एवं निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए ।
लोक निर्माण विभाग  अंतर्गत  निर्माण किये जा रहे अनेक सड़क, स्कूल भवन, कॉलेज भवन सहित अन्य प्रगतिरत कार्यो की  समीक्षा करते हुए कार्य में गंभीरता से तेजी लाने एवं समयावधि में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं की विस्तार हेतु किए जा रहे निर्माण कार्य को प्राथमिकता से पूरा कराने के लिए कहा। कॉलेज व विद्यालय भवन के कार्य को अगले शैक्षणिक सत्र प्रारम्भ होने से पहले पूर्ण कराने निर्देशित किया।
कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग  को अप्रारंभ एवं निविदा स्तर के कार्यो में भी शीघ्रता से कार्यवाही पूर्ण करते हुए कार्य प्रारंभ कराने की बात कही। साथ ही प्रगतिरत  सभी कार्यो में मैन पावर बढ़ाकर कार्य मे तेजी लाने निर्देश दिये। उन्होंने जिले के दूरस्थ क्षेत्र लैंगा में स्वीकृत सड़क निर्माण कार्य में गति लाने के लिए निर्माण स्थल के समीप वीटी प्लांट स्थापित करने निर्देशित किया।
दुदावत ने बंजारी महाविद्यालय के लंबित कॉलेज भवन, छात्रावास के निर्माण कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करने एवं मुख्य मार्ग से कॉलेज तक एप्रोच रोड व बाउंड्री वाल  निर्माण हेतु डीएमएफ से प्रस्ताव  प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। विभाग के अन्य निर्माण कार्यो में जमीन विवाद के मामले में एसडीएम से सम्पर्क कर समाधान कराने की बात कही।
कलेक्टर ने पीएमजीएसवाई व सेतु विभाग अंतर्गत सड़क व पुल-पुलिया निर्माण स्थिति की समीक्षा करते हुए सभी मार्गो में तेजी से प्रगति लाने के निर्देश दिए। साथ ही मरम्मत कार्यो को भी शीघ्रता से पूर्ण कराने के लिए कहा।
उन्होंने सभी निर्माण विभागों को प्रगतिरत सभी स्थानों में समान्तर कार्य प्रारंभ कराने, मशीनरी एवं श्रमिकों की संख्या बढ़ाने की बात कही। साथ ही निर्माण कार्यो में लापरवाही बरतने व अपेक्षाकृत कम प्रगति वाले एजेंसियों पर सख्ती से कार्यवाही करते हुए अनुबंध निरस्त करने एवं ब्लैक लिस्ट करने हेतु निर्देशित किया।

  • Related Posts

    धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 से अवैध धर्मांतरण पर सख्त नियंत्रण के साथ ही आस्था और सामाजिक समरसता को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    रायपुर 19 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ विधानसभा द्वारा धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 पारित किए जाने को राज्य की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की पुण्यतिथि पर किया नमन

    रायपुर, 19 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की पुण्यतिथि (20 मार्च) पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने कहा कि…

    Read more

    NATIONAL

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट