Ro no D15139/23

कलेक्टर विलास भोसकर ने एसआईआर कार्यों का किया निरीक्षण

समय-सीमा में गम्भीरता से कार्य करने, डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाने दिए निर्देश
एसआईआर कार्य में उल्लेखनीय प्रगति करने वाली बीएलओ हुईं सम्मानित

    भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत जिले में मतदाता सूची अद्यतन का कार्य तेजी से जारी है।इसके तहत बीएलओ के द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं के सत्यापन का कार्य आगामी 04 दिसम्बर तक किया जाएगा।
इसी क्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोसकर ने अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी   सुनील नायक तथा जिला पंचायत सीईओ   विनय अग्रवाल के साथ विकासखण्ड उदयपुर में विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुंचकर बीएलओ द्वारा किए जा रहे एसआईआर कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने  एसआईआर के तहत फार्म वितरण एवं डिजिटाइजेशन की प्रगति के सम्बन्ध में जानकारी ली। उन्होंने उपस्थित लोगों से भी बात कर एसआईआर में आ रही समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने सभी समस्याओं के समाधान और डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाने बूथ लेवल अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सचिव, रोजगार सहायक, पटवारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सभी को कार्य में लगाएं, ताकि समय सीमा के भीतर एसआईआर कार्य पूरा हो। उन्होंने कहा कि कोटवारों से गांव-गांव में मुनादी करवाएं। निरीक्षण में उन्होंने ग्राम पंचायत अंधला, बेलढान, जजगा में एसआईआर कार्यों का अवलोकन किया।

एसआईआर कार्य में उल्लेखनीय प्रगति करने वाली बीएलओ हुईं सम्मानित-
इस दौरान कलेक्टर   भोसकर ने शत प्रतिशत पात्र  मतदाताओं का सर्वे कराकर डिजिटलाइजेशन
कार्य पूर्ण करने वाली उदयपुर की पेंडरखी की बीएलओ सुमित्रा सिंह एवं फतेहपुर की गुलाबो बाई को प्रमाण पत्र एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इसी प्रकार उन्होंने उदयपुर में अन्य ग्राम पंचायतों में उल्लेखनीय प्रगति पर अन्य  बीएलओ को भी सम्मानित किया। इस दौरान
ग्राम मतरेंगा की   कान्ति किस्पोट्टा,  बुले की   कुन्ती बाई, पनगोती की    बिमला , लालपुर की  जगमानिया,  राजबंध की  गायत्री पैकरा,  कलापारा की   सुमित्रा गुप्ता , जमडीह की   प्रमिला प्रजापति,  बोंगरू की   संतरा बाई, बढ़ेगांव की   रंजना पैंकरा सम्मानित हुईं।

  • Related Posts

    सत्र 2025-26 में जेईई (मेन्स) परीक्षा में प्रयास आवासीय विद्यालय अम्बिकापुर के 09 विद्यार्थी चयनित

      अम्बिकापुर 22 अप्रैल 2026/  आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि सत्र 2025-26 में जेईई (मेन्स) परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। परीक्षा में आदिवासी विकास…

    Read more

    कलेक्टर ने ली जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक बार-बार नोटिस के बावजूद कार्य में प्रगति नहीं लाने वाले ठेकेदारों के अनुबंध निरस्त करने के निर्देश नलकूप खनन और एकल ग्राम योजना के कार्यों में लापरवाही बरतने पर की गई कार्रवाई समूह जल प्रदाय योजनाओं में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश

      अम्बिकापुर 22 अप्रैल 2026/  कलेक्टर  अजीत वसंत की अध्यक्षता में आज जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत…

    Read more

    NATIONAL

    केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

    केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

    अमित शाह का मिशन बंगाल और बूथ विजय का मास्टरप्लान : 2021 की गलतियों से लिया सबक, अब ‘दीदी ओ दीदी’ नहीं, पन्ना प्रमुखों पर भरोसा

    अमित शाह का मिशन बंगाल और बूथ विजय का मास्टरप्लान : 2021 की गलतियों से लिया सबक, अब ‘दीदी ओ दीदी’ नहीं, पन्ना प्रमुखों पर भरोसा

    कितना बचेगा गांधी परिवार-कानूनी हथकण्डों से,रहा गुलशन तो फूल खिलेंगे-रहा तृणमूल तो फिर मिलेंगे,मछली के नाम पे छली जाएगी जनता ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    कितना बचेगा गांधी परिवार-कानूनी हथकण्डों से,रहा गुलशन तो फूल खिलेंगे-रहा तृणमूल तो फिर मिलेंगे,मछली के नाम पे छली जाएगी जनता ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बद्रीनाथ मंदिर के खुलने वाले है कपाट, जानें कब तक होंगे भगवान बद्रीविशाल के भक्तों को दर्शन

    बद्रीनाथ मंदिर के खुलने वाले है कपाट, जानें कब तक होंगे भगवान बद्रीविशाल के भक्तों को दर्शन

    Tim Cook का युग खत्म, अब John Ternus के हाथ में होगी Apple की कमान

    Tim Cook का युग खत्म, अब John Ternus के हाथ में होगी Apple की कमान

    Iran War : बातचीत अधर में अटकी? ट्रंप का दावा- ईरान के परमाणु ठिकाने ‘खाक’

    Iran War : बातचीत अधर में अटकी? ट्रंप का दावा- ईरान के परमाणु ठिकाने ‘खाक’