Ro no D15139/23

नशामुक्त भारत अभियान योजना अंतर्गत गठित के जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न

कलेक्टर   विलास भोसकर के मार्गदर्शन में नशामुक्त भारत अभियान योजना अंतर्गत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक शुक्रवार को अपर कलेक्टर श्री अमृत लाल ध्रुव की उपस्थिति में आयोजित की गई।
बैठक में उप संचालक समाज कल्याण विभाग श्री व्ही. के. उके ने सर्वप्रथम नशामुक्ति के लिए जनजागरूकता कार्यक्रम के तहत जिले में अब तक आयोजित गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अब तक लगभग 90 कार्यक्रम स्कूलों, कॉलेजों, छात्रावासों, विश्वविद्यालय, जनपद पंचायतों एवं विभिन्न सार्वजनिक स्थलों में आयोजित किए गए हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सेवा पखवाड़ा रजत जयंती के अवसर पर 21 सितंबर को अंबिकापुर में नशामुक्ति के पक्ष में जनजागरूकता विकसित किये जाने मैराथन दौड़ आयोजित किया गया था। बैठक में  जिले में संचालित नशा मुक्ति केंद्र के संबंध में सभी उपस्थित सदस्यों को अवगत कराया गया।
अपर कलेक्टर श्री ध्रुव ने अभियान के तहत विभिन्न माध्यम से योजना का विस्तृत प्रचार-प्रसार किए जाने  निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों की बैठकों, साप्ताहिक बाजार, धान खरीदी केंद्रों तथा जिलों में सभी शासकीय कार्यक्रमों, आयोजनों में योजनांतर्गत व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाए। शिक्षण संस्थानों के आसपास नशा से संबंधित विक्रय होने वाले दुकानों व सामग्री को हटाया जाए। उन्होंने पुलिस विभाग से उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पेट्रोलिंग के माध्यम से पुलिस प्रशासन द्वारा नशा में लिप्त व्यक्तियों पर नजर रखी जाए एवं कानूनी प्रावधान के तहत आवश्यक कार्यवाही करें। इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक युवाओं एवं विभिन्न संगठनों को जोड़ा जाए ताकि अपेक्षित परिणाम प्राप्त हो सके।उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति के क्षेत्र में उल्लेखित कार्य कर रहे व्यक्तियों एवं संस्थाओं को पुरस्कृत किया जाए।
बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से उपस्थित सदस्य द्वारा विधिक जागरूकता एवं कानूनी प्रावधानों के संबंध में अवगत कराया गया। नशे के अवैध कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध कानूनी प्रावधान अनुसार कार्यवाही के संबंध में जानकारी दी गई।  जिला शिक्षा अधिकारी ने नशा मुक्ति के संबंध में स्कूलों में आयोजित किये जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों से उपस्थित सदस्यों को अवगत कराया। श्री ध्रुव ने समिति को निर्देशित किया गया कि सभी विभागों,स्वयं सेवी संस्थाओं,संघ, संगठनों के माध्यम से नशा मुक्ति हेतु विस्तृत कार्य योजना बनाकर इसका बेहतर ढंग से क्रियान्वयन करें।
बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव
लीनम बनसोड़े, जिला शिक्षा अधिकारी
दिनेश कुमार झा, श्री एलेक्जेंडर केरकेट्टा, पुलिस विभाग से गंभीर साय तथा अजय यादव एवं समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    नगर निगम द्वारा बेहतर नागरिकों सुविधाओं के लिए किया जा रहा कार्य

      राजनांदगांव 24 जुलाई 2026। नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा वर्षा ऋतु के दौरान शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सफाई, जल निकासी, सड़क मरम्मत, पौधरोपण,…

    Read more

    23,723 तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों को मिलेगा 3.92 करोड़ रुपये का बोनस

      3.84 करोड़ रुपये सीधे बैंक खातों में हस्तांतरित, शेष राशि का भुगतान जारी तेन्दूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में सरकार का बड़ा कदम धमतरी, 24 जुलाई 2026/…

    Read more

    NATIONAL

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए