Ro no D15139/23

प्रशिक्षण में निर्वाचन की प्रक्रियाओं को गंभीरता से सीखे – कलेक्टर

निर्वाचन के दौरान गलती की गुजाइंश न रहे- कलेक्टर
कलेक्टर ने प्रशिक्षण स्थल का किया निरीक्षण

कोरबा 24 जनवरी 2025/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने आज नगरीय निकाय व त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 अंतर्गत प्रशिक्षण स्थल विद्युत गृह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक एक एवं एनसीडीसी मुड़ापार का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले मतदान दलों के अधिकारियों को ईवीएम संचालन सहित अन्य प्रक्रियाओं का बारीकी से प्रशिक्षण प्राप्त करने प्रेरित किया। कलेक्टर श्री वसंत ने सभी को  जिले में निष्पक्ष, पारदर्शी निर्वाचन के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि हम पहले भी निर्वाचन कार्य कर चुके हैं, ऐसा मानकर प्रशिक्षण को नजर अंदाज न करें। मास्टर्स ट्रेनर्स के माध्यम से अपनी शंकाओं का समाधान करें और अपनी जानकारी को बढ़ाते हुए प्रशिक्षण के बिन्दुओं को नोट भी करें। उन्होंने प्रशिक्षण देने वाले अधिकारियों से कहा कि निर्वाचन का कार्य चरणबद्ध तरीकों पर आधारित वह प्रक्रिया है, जो कि प्रशिक्षण पर टिका है। मास्टर ट्रेनर जितने अच्छे से प्रशिक्षण देंगे और मतदान दल के अधिकारी जितने गंभीरता से प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे, उनके लिए निर्वाचन कराना उतना ही आसान हो जाएगा।
कलेक्टर ने पूर्व में निर्वाचन कार्य का दायित्व सम्हाल चुकी महिलाओं को इस बार भी आत्मविश्वास के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने और निर्वाचन आयोग की दिशा-निर्देशानुसार प्रक्रिया का पालन करते हुए निर्वाचन के कार्य को सफलता पूर्वक संपन्न कराने प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में गलती की गुंजाइश नहीं रहनी चाहिए। निर्वाचन का कार्य गंभीरता एवं पारदर्शिता से जुड़ा होता है। कुछ लोग पहले भी निर्वाचन कार्य में जिम्मेदारी सम्हाल चुके हैं। ऐसे लोग प्रशिक्षण के दौरान यह मानकर चलें कि यह ट्रेनिंग उनकी पहली ट्रेनिंग है। उन्होंने किसी को भी अति आत्मविश्वास में रहकर निर्वाचन कार्य नहीं करने की बात कही, ताकि गलतियां न हो। उन्होंने विद्युत गृह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 01, स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिला अधिकारियों से कहा कि मास्टर ट्रेनर द्वारा दी जा रही जानकारियों को अच्छे से समझें और ईवीएम से मतदान कराने के अलावा आवश्यक प्रपत्रों को सही-सही भरने के विषय में जानकारी हासिल करें। प्रशिक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की शंका हो, तो मास्टर ट्रेनर से बार-बार पूछें। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या व शंका को दूर करने प्रशासन की टीम आपके साथ रहेगी। कलेक्टर ने मतदान केंद्रों में महिलाओं की सुरक्षा तथा सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने की जानकारी दी। एनसीडीसी स्कूल में 645 और विद्युत गृह उच्च माध्यमिक विद्यालय में 800 प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस दौरान निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला का मतदाता सूची प्रकाशित दावा-आपत्ति 11 अपै्रल तक आमंत्रित

      कोरबा 02 अपै्रल 2026 /रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला पंजीयन क्रमांक 3163 श्री एस.के.कंवर द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अप्रैल 2026…

    Read more

    मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित रिंगनिया का मतदाता सूची प्रकाशित दावा-आपत्ति 09 अपै्रल तक आमंत्रित

     कोरबा 02 अपै्रल 2026 /रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित रिंगनिया पंजीयन क्रमांक 39 श्री जी.आर. भतरा द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अप्रैल 2026 को…

    Read more

    NATIONAL

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?