Ro no D15139/23

राज्य शासन की स्वीकृत योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर का स्थल निरीक्षण

अधिकारियों के दिए निर्देश: कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में, गुणवत्ता के साथ एवं नियमानुसार सुनिश्चित करें

धमतरी 7 फरवरी 2026/जिले के शहरी विकास एवं नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा द्वारा आज प्रातः शहर के विभिन्न विकास कार्यों हेतु चयनित स्थलों का स्थल निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने प्रस्तावित परियोजनाओं की प्रगति, उपयोगिता एवं नियोजन का गहन अवलोकन करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने विंध्यवासिनी मंदिर के समीप स्थित नालंदा परिसर में प्रस्तावित सेंट्रल लाइब्रेरी सह रीडिंग जोन के स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने इसे विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं एवं शोधार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि यह परियोजना जिले की शैक्षणिक पहचान को नई ऊँचाई प्रदान करेगी। राज्य शासन द्वारा इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए 1121.94 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है, जिसके अंतर्गत 500 सीटर क्षमता वाली अत्याधुनिक लाइब्रेरी का निर्माण किया जाएगा। इसमें आधुनिक पठन सुविधाओं के साथ हरित विकास, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं शांत अध्ययन वातावरण सुनिश्चित किया जाएगा।
इसके पश्चात कलेक्टर ने दानिटोला वार्ड एवं जालमपुर प्राथमिक शाला मैदान में प्रस्तावित ऑक्सी जोन स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बढ़ते शहरीकरण के बीच हरित क्षेत्र नागरिकों के स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संतुलन के लिए आवश्यक हैं।
निरीक्षण के दौरान कांटा तालाब परिसर में प्रस्तावित चौपाटी स्थल का भी अवलोकन किया गया। 196.27 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस चौपाटी से नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित मनोरंजन स्थल उपलब्ध होगा।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने नगर के प्रमुख सार्वजनिक स्थल मकई गार्डन का भी निरीक्षण किया तथा इसके सौंदर्यीकरण की संभावनाओं पर चर्चा की। शासन द्वारा मकई गार्डन के विकास एवं सौंदर्यीकरण हेतु लगभग 8 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे पार्क को आधुनिक, आकर्षक एवं परिवार अनुकूल स्वरूप दिया जाएगा।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि शहर के विकास से जुड़ी सभी परियोजनाएं नागरिकों की आवश्यकता और सुविधा को केंद्र में रखकर क्रियान्वित की जा रही हैं। सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में, गुणवत्ता के साथ एवं नियमानुसार पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।”
इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं प्रभारी आयुक्त नगर निगम  इंदिरा देवहारी, एसडीएम  पीयूष तिवारी, नगर निगम उपायुक्त  पी.सी. सारवा, कार्यपालन अभियंता  जगत ने मकई गार्डन, रेलवे स्टेशन एवं आंबेडकर चौक के समीप स्थित शासकीय भूमि का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राजस्व एवं नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे ।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन से किसानों को मिल रहा संबल उन्नत मक्का बीज और कृषि आदानों से शुभम दुबे की फसल उत्पादन एवं आय में होगी वृद्धि

      अम्बिकापुर 11 अगस्त 2026/    किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने तथा मोटे अनाजों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता मेें शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्व्यन हेतु जिला टॉस्क फोर्स की बैठक संपन्न

    राजनांदगांव 11 अगस्त 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला टॉस्क फोर्स…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल