Ro no D15139/23

परीक्षा अवधि में शांति सुनिश्चित करने कलेक्टर का सख्त आदेश

31 मार्च तक जशपुर जिले में तेज संगीत, लाउडस्पीकर और अनावश्यक कोलाहल पर प्रतिबंध

  छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा आयोजित हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी एवं शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की पढ़ाई और परीक्षा की शांतिपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सख्त कदम उठाया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री रोहित व्यास ने लोकहित में जशपुर जिले की सीमा के भीतर ध्वनि प्रदूषण और अनावश्यक कोलाहल पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 31 मार्च 2026 तक प्रभावशील रहेगा। कलेक्टर ने कोलाहल नियंत्रण अधिनियम, 1985 की धारा 4, 5, 10 एवं 11 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह प्रतिबंध लागू किया है। कलेक्टर  व्यास ने आम नागरिकों, आयोजकों और संस्थाओं से अपील की है कि वे विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए आदेशों का पूर्णतः पालन करें, ताकि परीक्षा अवधि में शांत वातावरण सुनिश्चित किया जा सके और छात्र बिना किसी व्यवधान के अध्ययन एवं परीक्षा दे सकें।
रात्रिकालीन समय में पूर्ण प्रतिबंध-
जारी आदेश के अनुसार रात्रि 09.00 बजे से प्रातः 06.00 बजे तक किसी भी स्थान पर तीव्र संगीत बजाने अथवा बजवाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसी अवधि में ध्वनि विस्तारक यंत्रों (लाउडस्पीकर) का उपयोग भी पूरी तरह वर्जित रहेगा। इसके अतिरिक्त उक्त समयावधि में किसी भी प्रकार का कोलाहल लोकहित में प्रतिबंधित किया गया है।
दिन के समय भी अनुमति आवश्यक –
प्रातः 06.00 बजे से रात्रि 09.00 बजे के बीच भी बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के ध्वनि विस्तारक यंत्र चलाने की अनुमति नहीं होगी। नियमों का उल्लंघन करने पर लाउडस्पीकर जब्त किए जाने की कार्यवाही की जाएगी।
वाहनों के हार्न पर भी सख्ती –
आदेश में मोटर यानों से उत्पन्न होने वाले कोलाहल पर भी नियंत्रण लगाया गया है। कोई भी व्यक्ति ऐसा विद्युत हार्न नहीं बजाएगा जिससे पैदल चलने वाले व्यक्ति घबरा जाएँ या जिससे किसी को संत्रास अथवा क्षोभ उत्पन्न हो।
विशेष परिस्थितियों में छूट का प्रावधान –
जिन व्यक्तियों या संस्थाओं को कानून द्वारा छूट प्रदान की गई है, उन पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। वहीं किसी विशेष प्रयोजन के लिए प्रतिबंध से छूट आवश्यक होने पर संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय दण्डाधिकारी से लिखित अनुमति लेनी होगी। अनुमति देते समय समय-सीमा और शर्तें निर्धारित की जाएँगी, जिनका पालन अनिवार्य होगा। शर्तों के उल्लंघन की स्थिति में अनुमति निरस्त की जा सकेगी।

  • Related Posts

    पीएसवाय राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

      मोबाइल और डिजिटल एडिक्शन से बचें, मानव बुद्धि ही सर्वाेच्च है: राज्यपाल श्री डेका रायपुर, 18 जुलाई 2026। राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि बच्चों के बीच आकर उन्हें…

    Read more

    दिव्यांगता पर प्रतिभा की जीत: धमतरी के सत्यांशु बने स्पेशल ओलंपिक्स गोथिया कप-2026 टीम के मेडल विजेता अंतरराष्ट्रीय मंच पर धमतरी का गौरव बढ़ाने वाले सत्यांशु दीप को कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने दी बधाई

    स्पेशल ओलंपिक्स गोथिया कप-2026 में भारत का प्रतिनिधित्व कर मेडल जीताकर जिले, प्रदेश और देश का बढ़ाया मान धमतरी, 18 जुलाई 2026/धमतरी जिले के लिए यह अत्यंत गौरव और हर्ष…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण