Ro no D15139/23

कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह ने पुनर्वास केन्द्र में बीजापुर के पुनर्वासित सदस्यों से की भेंट

पुनर्वासित सदस्यों को आत्मनिर्भर बनाने मिल रही रोजगारपरक प्रशिक्षण
 
पुनर्वासित सदस्यों को पारीवारिक माहौल में हुनरमंद बनाने करें सार्थक प्रयास-कमिश्नर   डोमन सिंह
 
  कमिश्नर बस्तर   डोमन सिंह ने मंगलवार को आड़ावाल स्थित पुनर्वास केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण कर बीजापुर जिले के 30 पुनर्वासित सदस्यों को दी जा रही आजीविका संवर्धन प्रशिक्षण का जायजा लिया और कहा कि मुख्यधारा में शामिल हुए इन पुनर्वासित सदस्यों को पारीवारिक वातावरण उपलब्ध कराते हुए उन्हें हुनरमंद बनाने के लिए ठोस और सार्थक प्रयास किए जाएं। इस दौरान उन्होंने पुनर्वासित सदस्यों से रूबरू होकर उनकी रूचि एवं जरुरतों के संबंध में चर्चा की।
कमिश्नर ने पुनर्वास केन्द्र में अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुनर्वासित युवाओं को कौशल विकास, आजीविका संवर्धन के साथ ही मनो-सामाजिक परामर्श से जोड़ने हेतु सकारात्मक पहल किया जाए। उन्होंने कहा कि समाज की मुख्यधारा में लौटे इन युवाओं को न केवल सुरक्षा बल्कि आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी है। कमिश्नर ने पुनर्वासित सदस्यों को पात्रता के आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित किए जाने सहित उन्हें आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड की उपलब्धता के साथ ही बैंक खाता से सेचुरेशन किए जाने कहा। वहीं इन पुनर्वासित युवाओं को साक्षरता कार्यक्रम से जोड़कर शिक्षित एवं जागरूक करने पर बल दिया।
कमिश्नर ने उक्त पुनर्वासित युवाओं को परिवार के सदस्यों से मुलाकात करने के लिए अवसर देने कहा और इन्हें सांस्कृतिक-शैक्षणिक भ्रमण करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कौशल विकास प्रशिक्षण के साथ ही इन युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए विभागीय समन्वय बढ़ाने कहा। कमिश्नर ने पुनर्वास केन्द्र के निरीक्षण के दौरान पुनर्वासित सदस्यों के आवास एवं भोजन व्यवस्था का भी जायजा लिया और आवासीय स्थल हॉस्टल में टेलीविजन की उपलब्धता सहित हॉस्टल भवन का रंगाई-पुताई एवं अन्य जरूरतों को शीघ्र सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान अवगत कराया गया कि उक्त पुनर्वासित युवाओं को सिलाई-कड़ाई सहित फूड एण्ड ब्रेवरेज टेªड में कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। साथ ही आर्ट आफ लिविंग के माध्यम से योग प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर सुश्री नंदनी साहू एवं श्री सत्येन्द्र बंजारे और अन्य अधिकारी मौजूद थे।
  • Related Posts

    अब शांति और विकास की दौड़ लगाएंगे पुनर्वासित जन हिंसा का राह छोड़, उम्मीदों की दौड़ बस्तर में नई पहचान की ओर शांति, विश्वास और विकास-बस्तर हेरिटेज मैराथन का मजबूत संदेश बस्तर की वादियों में गूँजेगी बदलाव की नई आहट, बस्तर हेरिटेज मैराथन को लेकर पुनर्वासित जन में अभूतपूर्व उत्साह

    जगदलपुर, 20 मार्च 2026/ बस्तर की शांत वादियों में इस बार केवल प्रकृति का संगीत नहीं, बल्कि बदलाव और विकास के संकल्प की एक अभूतपूर्व गूँज सुनाई देने वाली है। आगामी 22…

    Read more

    25 मार्च तक जमा करने होंगे बजट देयक, कोषालय अधिकारी ने जारी किए निर्देश

    जगदलपुर, 20 मार्च 2026/ वित्तीय वर्ष 2025-26 की समाप्ति के साथ ही सरकारी भुगतानों को समय पर पूरा करने की कवायद तेज हो गई है। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला कोषालय अधिकारी…

    Read more

    NATIONAL

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….