Ro no D15139/23

कमिश्नर डोमन सिंह ने धान खरीदी केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण

टोकन प्रदाय सहित बारदाने की उपलब्धता का लिया संज्ञान

  कमिश्नर बस्तर   डोमन सिंह ने मंगलवार को बस्तर जिले के अंतर्गत जगदलपुर एवं तोकापाल विकासखंड के पल्ली और करंजी धान खरीदी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर किसानों को टोकन प्रदाय सहित तौल की व्यवस्था, बारदाने की उपलब्धता,पेयजल एवं शौचालय इत्यादि की व्यवस्था का संज्ञान लिया और किसानों से धान खरीदी हेतु सभी आवश्यक सुविधा मुहैया करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने धान बेचने आये किसानों से भी रूबरू होकर धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं के बारे में पूछा। इस मौके पर पल्ली धान खरीदी केन्द्र में अवगत कराया गया कि यहां पर अब तक 39 किसानों द्वारा 496 क्विंटल धान विक्रय किए जाने टोकन कटवाया गया है। यहां पर मंगलवार को तीन किसानों ने धान बेचने के लिए टोकन कटवाया था जिसमें से एक किसान ने 54 क्विंटल 40 किलोग्राम धान विक्रय किया। इस धान खरीदी केन्द्र में पर्याप्त बारदाने सहित इलेक्ट्रॉनिक तौल की व्यवस्था, पेयजल की उपलब्धता, डनेज की व्यवस्था उपलब्ध है। कमिश्नर ने करंजी धान खरीदी केन्द्र का भी निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया और धान विक्रय करने वाले किसानों को सभी सहूलियत उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। इन दोनों धान खरीदी केन्द्रों पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक द्वारा सहकारी समिति के नवीन कैडर कर्मचारियों को धान खरीदी की जिम्मेदारी दी गई है, साथ ही धान खरीदी की नियमित मॉनिटरिंग हेतु राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को नोडल अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है।

  • Related Posts

    शिक्षा से बड़ा कोई धन नहीं, लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करें विद्यार्थी: मंत्री लखन लाल देवांगन

    उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैंसमा में जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का हुआ आयोजन*   *नव प्रवेशी विद्यार्थियों का किया गया अभिनंदन, वितरित की गई अध्ययन सामग्री*   *डीएमएफ से शिक्षा…

    Read more

    सिम्स बिलासपुर को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 150 एमबीबीएस सीटों की मान्यता का नवीनीकरण

    *एनएमसी ने जारी किया लेटर ऑफ रिन्यूअल, प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा को मिलेगा नया आयाम*   रायपुर , 30 जून 2026/ राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी), नई दिल्ली के स्नातक चिकित्सा…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायिक जांच की उठी मांग

    भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायिक जांच की उठी मांग

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन